समाचार

अक्षय तृतीया पर कमला नगर महिला मंडल का सेवा भाव : महावीर दिगंबर जैन मंदिर में निःशुल्क गन्ने के रस वितरण कर श्रद्धालुओं को दी राहत


अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोमवार को कमला नगर स्थित डी-19 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सेवा, समर्पण और धर्मभावना का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कमला नगर महिला मंडल द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क गन्ने के रस का वितरण किया गया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोमवार को कमला नगर स्थित डी-19 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सेवा, समर्पण और धर्मभावना का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कमला नगर महिला मंडल द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए निःशुल्क गन्ने के रस का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही, जहां ठंडे और ताजे गन्ने के रस ने लोगों को राहत प्रदान की और सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की। इस पुण्य कार्य का शुभारंभ मंजू जैन पत्नी जेसी जैन द्वारा प्रथम गन्ना डालकर किया गया। जो पूरे आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। उनके इस सहयोग की सभी ने प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्याओं प्रमिला जैन, मीना जैन, शशि जैन, रश्मि गोयल जैन, नीरू जैन, शर्मिला जैन, दीप्ति जैन, शशि सन्मति, पुष्पा जैन, उषा जैन, माधुरी जैन, सुविणा जैन, रेनू गर्ग, इंदू जैन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

सभी ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ गन्ने के रस का वितरण किया। यह आयोजन न केवल एक सेवा कार्य था बल्कि समाज में एकता, सहयोग और परोपकार की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा। ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ धर्म के प्रति आस्था को भी सुदृढ़ करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page