समाचार

माँ जिनवाणी की शोभायात्रा के साथ शिविर का शुभारंभ : बैंडबाजों के साथ बच्चे पाठशाला से संबंधित स्लोगन की तख्तियां ,जैन धर्म के झंडे लेकर चले


गायत्री नगर में रविवार को को प्रातः 8 बजे को माँ जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा मंदिर जी से शुभारंभ हुई। शिविर संयोजिका अनिता जैन बडजात्या ने अवगत कराया कि जुलूस बैंडबाजों के साथ बच्चे पाठशाला से संबंधित स्लोगन की तख्तियां ,जैन धर्म के झंडे,महिलाएं मंगल कलश और पुरुष माँ जिनवाणी को लेकर चल रहे थे। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


जयपुर। श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर,जयपुर और अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति (भारत ) द्वारा आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर,महारानी फार्म, गायत्री नगर में रविवार को

को प्रातः 8 बजे को माँ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा मंदिर जी से शुभारंभ हुई। शिविर संयोजिका अनिता जैन बडजात्या ने अवगत कराया कि जुलूस बैंडबाजों के साथ बच्चे पाठशाला से संबंधित स्लोगन की तख्तियां ,जैन धर्म के झंडे,महिलाएं मंगल कलश और पुरुष माँ जिनवाणी को लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा का संचालन संयोजिका मंजू सेवा वाली, सुनीता काला ने किया। जुलूस मार्ग में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट वितरण अनिल रेखा झांझरी, कमला, किरण, बिल्टी वालों ने किया। जुलूस में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी कोषाध्यक्ष, राकेश छाबड़ा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, राकेश पाटोदी, बसंत बकलीवाल, संतोष गंगवाल,एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति अनिल टोंग्या, राजेन्द्र सोगानी, आलोक शाह, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री

उदयभान जैन, संतोष काला,अशोक विधानसभा वाले, पारस जैन, संतोष बांसखो, सुनील तिज़ारा, धूप शाह, अशोक रावका, रूपचंद गोदिका, पदम पांड्या आदि महानुभाव उपस्थित थे। जुलूस मंदिर पहुंचने के पश्चात शिविर पाठशाला उद्घाटन कर्ता सुनील सोगानी परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन भक्तामर महिला ग्रुप द्वारा मंगलाचरण संस्थान की विदुषियों ने किया। मंगल कलश स्थापना सुशीला गोधा, अमिता जैन( ईटा नगर ) संगीता जैन ( डिमांपुर )सारसमल,कमला देवी झांझरी द्वारा पंडित अजित शास्त्री के विधि विधान पूर्वक मंत्रोचार से कराया गया। मंच संचालन अरुण शाह द्वारा किया गया। शिविर के संबंध में जानकारी शिविर संयोजक

मंजू जैन सेवावाले ने दी। अन्य शिविर संयोजिका अनिता बडजात्या एवं सुनीता काला ने आगंतुकों का स्वागत सत्कार किया गया। सभी आगंतुकों को अल्पाहार की व्यवस्था कमला दीपक बिलाला परिवार द्वारा कराया गया। आभार मंदिर समिति के मंत्री राजेश वोहरा ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page