नागपुर में श्री दिगंबर जैन परिवार जैन मंदिर ट्रस्ट के नवीन पदाधिकारियों का निर्वाचन, मंदिर समिति की साधारण सभा की बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हुआ,विस्तार से पढ़िए हमारे सहयोगी मनीष विद्यार्थी सागर की रिपोर्ट
परवारपुरा ट्रस्ट कमेटी में अध्यक्ष पद पर आनंद मौजीलाल जी जैन, उपाध्यक्ष श्री अजय घासीराम जी बड़कुर जैन,मंत्री आशीष जैन, पंचमलाल जी जैन उपमंत्री मनीष क्रांति कुमार जी जैन कोषाध्यक्ष जितेन्द्र धरमचंद जी जैन गुडलक एवं कार्यकारिणी सदस्य शीतल पूरनचंद जी जैन MPST, डॉ सुरेश धरमचंद जी मोदी जैन समिति के पदाधिकारी बनाए गए।

आयोजन में पूर्व समिति द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया एवं सभी पदाधिकारियों ने मन, तन, धन से मंदिर, समाज एवं जैन धर्म की प्रभावना के लिए समर्पित ,सक्रियता बिना भेदभाव के कार्य करेंगे सभी ने अपने भाव प्रकट किए।सभी नवनिर्वाचित समिति को स्थानीय समाज के श्रेष्टि,विद्वान, पत्रकार एवं समाजसेवियों ने बधाई प्रेषित की। साथ ही श्री चंद्रप्रभ दि. जैन मन्दिर ट्रस्ट कमेटी सूर्यनगर,सकल जैन समाज सूर्यनगर एवं कोठिया परिवार नागपुर के सभी सदस्यों की ओर से सभी नवनिर्वाचित ट्रस्ट कमेटी शुभकामनाऐं एवं बधाइयां दी।













Add Comment