समाचार

नमीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाकर चढ़ाया निर्वाण लाडू पंचायत ट्रस्ट कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव 12 मई को


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ,मालवीय रोड में 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 7 मई मंगलवार को मनाया। इस अवसर पर समाज जनों ने भगवान नमीनाथ जी की महापूजा करके निर्वाण लाड़ू अर्पित किए ।पढि़ए प्रणीत जैन की रिपोर्ट ……


रायपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ,मालवीय रोड में 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 7 मई मंगलवार को मनाया। इस अवसर पर समाज जनों ने भगवान नमीनाथ जी की महापूजा करके निर्वाण लाड़ू अर्पित किए। दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय जैन नायक ने बताया की आज दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुलनायक भगवान आदिनाथ भगवान की वेदी के समक्ष सुबह 8.30 बजे मंगलाअष्टक पढ़ कर पूजा की शुरुआत की गई।धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा श्री जी को पांडुक्षिला पर विराजमान किया गया। सभी उपस्थित समाज जनों ने रजत कलशों से प्रासुक जल से अभिषेक किया।

साथ ही रिद्धि- सिद्धी, सुख -शांति प्रदाता लघु शांतिधारा की गई। शांति धारा का वाचन सचिव राजेश जैन द्वारा किया गया। भगवान की आरती पश्चात निर्वाण कांड पढ़ कर निर्माण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू सचिव, राजेश जैन,महेंद्र जैन चूड़ी वाले,प्रवीण जैन जैनम ज्वेलर्स,बंटी जैन समता कॉलोनी,प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

धर्म परायण व्यक्ति ही समाज का नेतृत्व करें

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में कार्यकारिणी गठन का 2024 का चुनाव आगामी 12 मई रविवार को सुबह 9 बजे से 2 बजे रखा गया है। जिसमे समाज के लागमा धारी सदस्य कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष के साथ विभिन्न पदों का चुनाव वोट के माध्यम से करेंगे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय नायक ने दिगंबर जैन समाज जन को एक जुट होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। जिससे योग्य, अनुभवी,देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित धर्म परायण व्यक्ति ही समाज का नेतृत्व कर सके।इस चुनाव में महावीर ज्ञान विद्यासंघ की ओर से अध्यक्ष पद हेतु संजय नायक जैन ,सचिव पद हेतु श्रेयश जैन बालू,कोषाध्यक्ष पद हेतु आनंद जैन,सहसचिव पद हेतु प्रणीत जैन ने अपना नामांकन भरा है।श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड, कार्यकारणी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय नायक ,सचिव पद के प्रत्याशी श्रेयश जैन बालू, सहसचिव पद के प्रत्याशी प्रणीत जैन ने लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page