दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट, इन्दौर की इण्डियन कल्चर एवं फाग उत्सव पर आधारित थीम मीटिंग केटरोड स्थित पुण्य गार्डन पर सम्पन्न हुई, जिसमें ग्रुप के सभी सदस्यों का भारत की अलग-अलग प्रान्त की वेशभूषा में आगमन हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट, इन्दौर की इण्डियन कल्चर एवं फाग उत्सव पर आधारित थीम मीटिंग केटरोड स्थित पुण्य गार्डन पर सम्पन्न हुई, जिसमें ग्रुप के सभी सदस्यों का भारत की अलग-अलग प्रान्त की वेशभूषा में आगमन हुआ। कोई राजस्थानी तो कोई गुजराती, पंजाबी एवं साऊथ इण्डियन थीम अनुरूप ड्रेसकोड में उपस्थित हुए। दोपहर से रात तक हुई इस मीटिंग में सभी सदस्यों ने विभिन्न राज्यों के कल्चर होने के बाद भी भारत की एकता को दर्शाया। रात्रि में ग्रुप सचिव शरद वेद द्वारा फिल्मी गीतों पर आधारित विभिन्न राउण्ड के माध्यम से अन्ताक्षरी का आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थानी रंगीले, गुजराती गवैया, पंजाबी परवाने तथा साउथ इंडियन सुरीले टीम के ग्रुप सदस्यों ने भाग लिया।

निर्णायक के रूप में महु के जाने-माने टीवी कलाकार शंशाक जैन एवं इन्दौर के अनुराग जैन उपस्थित हुए। मीटिंग का संचालन राजीव – अर्चना लुहाडिया, सुनिल- ममता बिलाला, राकेश- सरिता जैन एवं संजय- किरण अजमेरा द्वारा किया गया। ग्रुप के सभी सदस्यों के आगमन पर हाई टी का आयोजन किया गया। थीम अनुरूप चारों प्रांत के शानदार सेल्फी पॉइंट बनाए गए, जिसका सम्पूर्ण ग्रुप सदस्यों ने लगभग 450 फोटो शूट करवाए। विभिन्न गेम के पश्चात फाग उत्सव का आनंद लिया, बचपन से पचपन तक सभी उम्र के साथी फाग गीतों पर झूम उठे। कार्यक्रम का समापन अन्ताक्षरी के साथ हुआ। आभार ग्रुप अध्यक्ष निलेश कासलीवाल ने व्यक्त किया।













Add Comment