समाचार

यंग विंग जैन फाउंडेशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण : वार्षिक मेले में श्रीजी का विमान निकाल कर किया भगवान शांतिनाथ का महामस्तिकाभिषेक 


जौरा क्षेत्र से सटे भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली दूमदार में प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को एक दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के साथ विमान निकाला गया एवं भगवान शांतिनाथ का महामस्तिकाभिषेक कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..


जौरा। क्षेत्र से सटे भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली दूमदार में प्रतिवर्ष की भांति सोमवार को एक दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के साथ विमान निकाला गया एवं भगवान शांतिनाथ का महामस्तिकाभिषेक कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्षिक मेले में लगभग पांच सैकड़ा धर्मावलंबी शामिल हुए।

बता दें कि श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंधन न्यास द्वारा प्रतिवर्ष नववर्ष के पहले दिन जैन मुनियों के पावन सानिध्य व विद्वान शास्त्रियों की मौजूदगी में एक दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा पूजन कार्यक्रम के साथ शुरू किया गया, जिसके बाद शांति विधान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वजारोहण एवं श्रीजी विमान निकाला गया।

तदोपरांत चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन कर यंग विंग जैन फाउंडेशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों- सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसके बाद श्री शांतिनाथ भगवान का महामास्तिकाभिषेक किया गया। इसके बाद सधर्मी बंधुओं के लिए भोजन व्यवस्था भी आयोजन समिति द्वारा की गई थी। टिकटोली दूमदार स्थित जैन अतिशय क्षेत्र चारों तरफ हरियाली और झरनों से घिरे प्रकृति के सुंदर नजारों से सराबोर होकर श्रद्धालुओ के साथ पर्यटकों के लिए बारिश के दिनों में धर्म साधना के साथ पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। मेले का आयोजन श्री यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन मुरैना व अतिशय मित्र मंडल टिकटोली जौरा के सहयोग से संपन्न किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page