इंदौर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर दिगंबर जैन महासमिति द्वारा आयोजित यूथ आइकन अवॉर्ड समारोह में शैलिना प्रकाश कासलीवाल को “जैन गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। उनकी मेहनत और उपलब्धियों पर समाज ने गर्व जताया। — रिपोर्टर राजेश जैन दद्दू की इंदौर से खास रिपोर्ट
इंदौर में के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर दिगंबर जैन महासमिति, इंदौर संभाग द्वारा भव्य “यूथ आइकन अवॉर्ड” समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर समाज की होनहार बेटी शैलिना प्रकाश कासलीवाल को “जैन गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया।
मेहनत बनी पहचान धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शैलिना कासलीवाल ने अपनी मेहनत, समर्पण और कार्यशैली से अपनी कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी इस उपलब्धि ने समाज का नाम रोशन किया है।
गर्व का पल समाज के लिए उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। ऐसी बेटियां समाज का भविष्य मजबूत करती हैं और नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
महावीर जयंती पर विशेष पहल दिगंबर जैन महासमिति द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर समाज की कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस पहल को समाज में काफी सराहना मिली।
आभार और उत्साह कार्यक्रम के अंत में महासमिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।













Add Comment