समाचार

भगवान महावीर स्वामी की जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया : मानवता परिवार एवं टीम रोटी बैंक द्वारा प्रसादी वितरण


महावीर जयंती के पावन अवसर पर आज मानवता परिवार एवं टीम रोटी बैंक के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गणेश मंदिर, गौरी सरोवर में प्रसादी का वितरण किया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिंड। महावीर जयंती के पावन अवसर पर आज मानवता परिवार एवं टीम रोटी बैंक के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गणेश मंदिर, गौरी सरोवर में प्रसादी का वितरण किया। इस सेवा कार्य में सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को प्रसादी वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता का सुंदर संगम देखने को मिला। भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा और सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए मानवता परिवार समाजसेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर है। इस कार्यक्रम में बबलू सिंधी, रानी जैन, सोनल जैन, शामली जैन, प्राशु जैन, रोमा शर्मा, अंकिता शर्मा, पूजा शर्मा, शिवांगी शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page