समाचार

झुमरीतिलैया में जैन प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच का आगाज : रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए उमड़े समाजजन 


जीनिस स्पोर्ट्स अकादमी में जैन प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन किया गया। राष्ट्रगान के साथ जैन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले महिला पुरुष सभी खिलाड़ी अपने टीम की जर्सी पहनकर शामिल हुए। झुमरीतिलैया से पढ़िए, यह खबर…


झुमरीतिलैया। जीनिस स्पोर्ट्स अकादमी में जैन प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन किया गया। राष्ट्रगान के साथ जैन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले महिला पुरुष सभी खिलाड़ी अपने टीम की जर्सी पहनकर शामिल हुए। दीप प्रज्वलन ओमप्रकाश हीरामणि जैन सेठी परिधान, जैन समाज के पदाधिकारी गण एवं वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने किया। जेपीएल टूर्नामेंट के सभी क्रिकेट मैच थर्ड अंपायर, डीआरएस सिस्टम जिले के निष्पक्ष अंपायर और रेफरी ओमप्रकाश, राहुल, अमित, जय, गोपाल, सत्यम के निर्देशन में होगा। आज का प्रथम मैच महिला वर्ग में जिनी पावर की टीम जीती। पुरुष वर्ग के तीन मुकाबले सोमवार को हुए। जिसमें रुचिका रेंजर, श्रव्या स्ट्राइकर, फाइटर टाइटन की टीम जीतीं। अभिषेक जैन गंगवाल, ऋषभ जैन पहाड़िया, प्रशम जैन सेठ ने प्रारंभिक कार्य को संपन्न कराया। समाज के मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, राज जैन छाबड़ा, सुरेंद्र जैन काला, सुशील जैन छाबड़ा, सुरेश जैन झांझरी, ललित जैन सेठी, जयकुमार जैन गंगवाल, सुबोध जैन गंगवाल, वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। समाज के युवा वर्ग द्वारा ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है।

इस तरह के कार्यक्रम से समाज में भाईचारा और एकता बढ़ती है। महिला सशक्तिकरण का दौर है। महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। आज के मैच की कमेंटरी केडीसीए के पूर्व अध्यक्ष क्रिकेटर सुनील जैन छाबड़ा लट्टू, संजय जैन छाबड़ा, विकास जैन, नीलम जैन सेठी, आशा जैन गंगवाल ने की। जैन प्रीमियर लीग महिला वर्ग में फिटनेस वॉरियर टीम की ऑनर रश्मि जैन छाबड़ा थंडर क्वीन टीम की ऑनर ज्योति जैन पहाड़िया, अहिंसा एंजेल्स टीम की ऑनर आयुषी जैन झांझरी, जीनी पावर टीम की ऑनर निधि जैन झांझरी हैं।

पुरुष वर्ग श्रवया स्ट्राइकर टीम के ऑनर कुणाल जैन ठोलिया, रुचिका रेंजर्स टीम के ऑनर विवेक जैन छाबड़ा, सुप्रिया स्ट्राइकर टीम के ऑनर चैतन्य जैन सेठी, फाइटर टाइटन टीम के ऑनर अतिशय जैन छाबड़ा, आदि बूल्स के ऑनर अरिहंत जैन छाबड़ा, रूपम टैलेंट के ऑनर हर्षित जैन सेठी हैं। यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page