समाचार

डेज ग्रुप का आठवें साल में प्रवेश : धार्मिक और मानवता कार्याे से विशेष पहचान बनाई


दिगंबर जैन अहमदाबाद युवा संघ डेज ग्रुप पूरे भारत का एक चिर परिचित ग्रुप है। डेज ग्रुप की एक अलग पहचान है और उसका कारण डेज ग्रुप द्वारा पिछले 7 सालों में किए गए सभी धार्मिक, सामाजिक और मानवता के कार्य हैं। अहमदाबाद से पढ़िए, यह खबर…


अहमदाबाद। दिगंबर जैन अहमदाबाद युवा संघ डेज ग्रुप पूरे भारत का एक चिर परिचित ग्रुप है। डेज ग्रुप की एक अलग पहचान है और उसका कारण डेज ग्रुप द्वारा पिछले 7 सालों में किए गए सभी धार्मिक, सामाजिक और मानवता के कार्य हैं। डेज ग्रुप की स्थापना 7 साल पहले संरक्षक चंदू काला, अध्यक्ष मनीष पाटनी और महामंत्री प्रवेश अजमेरा ने की थी। आज डेज ग्रुप 7 साल पूरे करके 8 वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। 7 साल में डेज ग्रुप ने दिगंबर जैन समाज में सभी का भरोसा जीता है। डेज ग्रुप श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के आशीर्वाद से बना है और उनके आशीर्वाद से चल रहा है। नए वर्ष में प्रवेश के साथ ही गुरुदेव के आशीर्वाद से डेज ग्रुप और भी अच्छे कार्यों के साथ आगे बढ़ने वाला है। डेज ग्रुप के 7 सालों में लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है, उनके कार्यकर्ता जो कि पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ दिए गए अपने सभी कार्यों को पूरा करते हैं। यही कारण है कि डेज ग्रुप की छवि समाज में हमेशा अव्वल रही है।

डेज ग्रुप का 7 सालों का लेखाजोखा

डेज डांस कंपीटिशन यह 2019 और 2022 में हुआ। इसे बहुत शानदार तरीके से किया गया। इसमें कई बच्चों ने जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गुरुदेव की 557 तप साधना पर कई पेड़ लगाए। पक्षियों के लिए हजारों घर प्रसन्न आशियाना के नाम से बनाए। कई लाख पोस्ट कार्ड गुरुदेव को सम्मेद शिखर पर भेजे और कई भक्ति पाठ और वृद्धाश्रम में कई बार भोजन और वस्त्र आदि गिफ्ट किए। मुख्यमंत्री को गुरुदेव की तस्वीर भेंट की। हर वर्ष राहत दर पर नोट बुक वितरण किया गया। प्याऊ लगवाई, जो सभी को ठंडा पानी दे रही हैं। ग्रुप ने णमोकार का अखंड जाप करवाया। आचार्य श्री पुलक सागर जी का अहमदाबाद में प्रवेश हुआ और शानदार प्रोग्राम किए। स्कूल के बच्चों को जरूरत का सामान दिया। पूरा ग्रुप समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहा है। सुविधा कार्ड से पूरा समाज कर हर व्यक्ति जुड़ रहा है। हर वर्ष प्रसन्न आराधना कैलेंडर का प्रकाशन और जरूरतमंदों की सेवा कर समाज में अपनी पहचान बना चुका है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page