समाचार

पारसनाथ की ओर विहार कर रही जैन साध्वियां कार की टक्कर से घायल : सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा कार चालक को पकड़ा  


मेसरा में बीआइटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में तीनसाध्वियां घायल हो गईं। दो साध्वियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। इनमें से एक माताजी का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रांची से पढ़िए यह खबर…


रांची। मेसरा में बीआइटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन साध्वियां घायल हो गईं। दो साध्वियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। इनमें से एक माताजी का उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के अनुसार एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के चालक ने साध्वियों और उनके एक सहयोगी को टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो माताजी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि, एक सहयोगी का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्यिका दृढ़मति और गुरुमति माताजी का यह संघ जबलपुर से छतीसगढ़ होते हुए पारसनाथ पहाड़ी की ओर विहार कर रहा था। उनके साथ अन्य श्रद्धालु और सहयोगी भी थे। जैसे ही यह संघ विकास विद्यालय के पास पहुंचा तभी रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी दी। वे रोड पर ही गिर गईं। हादसे की सूचना मिलते ही बीआइटी ओपी प्रभारी संजीवकुमार और सब इंस्पेक्टर अजय चंद्रवंशी घटनास्थल पहुंचे और घायल जैन साध्वियों को मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

हादसे के बाद कार चालक व मालिक विकास क्षेत्र निवासी अजीतसिंह उर्फ मुन्नासिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे को लेकर जानकारी ले रही है। उधर, कार चालक ने बताया कि गाड़ी में कुछ सामान लुढ़ककर नीचे गिर गया था। उसे उठाने के लिए झुका तो कार अनियंत्रित हो गई और जैन साध्वी को धक्का लग गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
6
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page