समाचार

जैन मिलन अंजना ने 60वां स्थापना दिवस मनाया : पशुओं के लिए हरा चारा, रोटी एवं धन राशि प्रदान की


भारतीय जैन मिलन का 60वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर पशुओं के लिए हरा चारा, रोटी और धनराशि प्रदान की गई। आचार्य श्री विराग सागर महाराज जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूजा,आरती की गई। शाखा की पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। जैन मिलन महिला अंजना ने भामाशाह पशु पक्षी योजना जीव स्थल में गोशाला जाकर पक्षियों को मूक एवं बेजुबान पशुओं के लिए हरा चारा, रोटी एवं धन राशि प्रदान कर पुण्य लाभ लिया। वहीं पुस्तक बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन चंदाप्रभु परेड मंदिर में आचार्य श्री विराग सागर महाराज जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर शाखा ने पूजा पाठ, आरती भक्ति भाव से की। इस कार्यक्रम में धार्मिक चेयरमैन वीरां स्नेहलता जैन, मंत्री रेनू जैन, सुमन जैन, रुबी जैन, माया जैन, नीलू जैन, आदि लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page