समाचार

नांद्रे नगर में वर्षायोग के लिए मुनि संघ आएगा: इंदौर से मुनिश्री संघ का होगा विहार 


नांद्रे के लिए पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्ध सागर जीएवं क्षुल्लक श्री श्रुत सागर जी का विहार 10 मई से होगा। यह संघ नांद्रे में वर्षायोग के लिए पधार रहा है। इंदौर से 800 किमी पर स्थित नांद्रे के लिए विहार किया जाएगा। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक पाटील की यह खबर…


नांद्रे (सांगली)। नांद्रे नगरी का यह परम सौभाग्य हैं कि सन 2025 के पावन वर्षायोग के लिए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य श्रमण मुनि श्री सारस्वतसागर जी महाराज, मुनि श्री जयंतसागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्धसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री श्रुतसागर महाराज का विहार इंदौर (मप्र) से नांद्रे (महाराष्ट्र )के लिए 10 मई से प्रारंभ होगा। 800 किमी की दूरी तय कर पधारेंगे। नांदणी के जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

विहार में श्रावक-श्राविका शामिल होकर पुण्य अर्जित करेंगे। श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमेटी नांद्रे के अध्यक्ष श्री जिनेश्वर पाटील एवं सकल दिगंबर जैन समाज नांद्रे ने समाजजनों से इस अवसर पर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया है।

पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज को श्रीफल भेंटकर नांद्रे के श्रावक एनजे पाटील, अनिल पाचोरे, सुधीर चौधरी, अभिजीत सकळे, निखिल पाटील, नवीनकुमार पाटील एवं वैभव चौधरी एवं कोल्हापुर के अभिषेक पाटील ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page