समाचार

अंजनीनगर में भव्य वेदी प्रतिष्ठा जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव 15 जून को : आयोजन में मिल रहा मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का पावन सान्निध्य


 दिगम्बर जैन 1008 पंचबालायति जिनालय, अंजनी नगर में 15 जून सोमवार तक तीन दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव किया जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार को हुआ था। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री दिगम्बर जैन 1008 पंचबालायति जिनालय, अंजनी नगर में 15 जून सोमवार तक तीन दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव किया जा रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार को हुआ था। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस महोत्सव में आशीर्वाद प्रदाता आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज का आशीर्वाद एवं आयोजन में मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का पावन सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। राजेश जैन खाकरोड ने बताया कि जिनालय में स्वर्ण कार्य का सौभाग्य एवं नूतन दो भव्य वेदी एवं शिखर कलश पर स्वर्ण कार्य कराने का पुण्य अवसर धर्मनिष्ठ श्रावक दिनेश-पंकज पाटोदी परिवार को प्राप्त हुआ। द्रव्य प्रदाता परिवार विमलाबाई पाटोदी (दादी), दिनेश-पंकज, देवेंद्र-नीना, सीए विनम-अंशु, गौरव-बरखा पाटोदी, नयन, निवांश, कियांश पाटोदी (सुमठा वाला) परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आयोजक एवं निवेदक श्री दिगम्बर जैन 1008 पंचबालायति जिनालय ट्रस्ट, अंजनी नगर ने समस्त समाज जन को इस महोत्सव में परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित आमंत्रित किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page