समाचार

कल्पतरु तीर्थ में पहली बार ’त्रिकाल चौबीसी मस्तकाभिषेक : 72 प्रतिमाओं का 5184 कलशों से होगा अभिषेक 


शहर के कल्पतरु तीर्थ के इतिहास में प्रथम बार 72 प्रतिमाओं का5184 कलशों से मस्तकाभिषेक महोत्सव मनाया जा रहा है। आचार्य श्री विद्या सागर जी और आचार्य श्री समय सागर महाराज जी के आशीर्वाद से मुनि श्री विमल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनंत सागर जी के संसंघ के सानिध्य’ में भव्यातिभव्य तीन वर्ष में एक बार होने वाले मस्तकाभिषेक महोत्सव में सभी सादर आमंत्रित हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। शहर के कल्पतरु तीर्थ के इतिहास में प्रथम बार 72 प्रतिमाओं का5184 कलशों से मस्तकाभिषेक महोत्सव मनाया जा रहा है। आचार्य श्री विद्या सागर जी और आचार्य श्री समय सागर महाराज जी के आशीर्वाद से मुनि श्री विमल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनंत सागर जी के संसंघ के सानिध्य’ में भव्यातिभव्य तीन वर्ष में एक बार होने वाले मस्तकाभिषेक महोत्सव में सभी सादर आमंत्रित हैं। यह कार्यक्रम 10 से 12 अप्रैल तक किया जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 10 अप्रैल मुनिश्री का भव्य मंगल संध्या में शाम 4 बजे प्रवेश होगा। 11 अप्रैल को सुबह अभिषेक शांतिधारा एवं 251 जोड़ो के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग में महा अर्चना महोत्सव एवं 2688 बीजाक्षरों के वृहद ’मनोकामना सिद्ध महायज्ञ अर्चना महोत्सव होगा। संध्या में शाम 7 बजे से भक्तामर के 48 रिद्धि मंत्र के 256 परिवारों के भक्तामर रिद्धि-सिद्धि मंत्र के साथ 1,93,256 मंत्रों की वृहद अर्चना महोत्सव होगा।

भव्यतिभव्य 12 अप्रैल सुबह 8 बजे से’ 72 प्रतिमाओं पर हजारों समाज जन अभिषेक शांति धारा करेंगे। विधान, महायज्ञ और मस्तकाभिषेक महोत्सव में पधारने के लिए पीसी जैन, अर्पित वाणी आदि पदाधिकारियों ने समाज जन से आह्वान किया है कि इस महोत्सव में शामिल होकर अपने पुण्य में वृद्धि कर अपने जीवन को धन्य करें। कार्यक्रम के आयोजक श्री आदि वीर जिनालय कल्पतरु तीर्थ, सहयोगी श्री पारसनाथ जिनालय समर्थ सिटी, श्री पुलक मंच परिवार, श्री दिगंबर जैन सामाजिक संसद, श्री अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद इंदौर, श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, कल्पतरु महिला मंडल, जैसवाल समाज इंदौर, कलमेर जिनालय कमेटी आदि हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page