समाचार

आचार्य शांतिसागर सभागार में आयोजित क्षमावाणी मिलन समारोह : किया प्रतिभाशाली छात्रों एवं वृद्धजनों का स्वागत सम्मान


हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के तत्वावधान में क्षमावाणी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारियों द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं जयपुर हाउस शैली की बालिकाओं के मंगलाचरण से किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट….


आगरा। हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के तत्वावधान में क्षमावाणी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के पदाधिकारियों द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं जयपुर हाउस शैली की बालिकाओं के मंगलाचरण से किया गया। इसके पश्चात, कर्मयोगी, नाई की मंडी, मोती कटरा, और बेलनगंज शैली की महिला मंडलों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस समारोह में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया, और दांपत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले युगल, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, और वरिष्ठजनों का प्रतीक चिन्ह देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर से पधारे संजीव जैन को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण म्यूजिक तंबोला गेम था, जिसे उपस्थित लोगों ने बहुत उत्साह के साथ खेला। कार्यक्रम का संचालन सरिता काला और मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नाई की मंडी शैली की ओर से सभी लोगों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष निर्मल मोठया, महामंत्री अजय बैनाड़ा, संजीव बैनाड़ा, मनोज जैन बाकलीवाल, पंकज भूंच, विभू बैनाड़ा, नरेंद्र गोधा, दिलीप बड़जात्या, गोपीचंद बड़जात्या, सुरेंद्र बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, कमल गोधा, राजेन्द्र जैन लुहाडिया, नानकचंद पांडया, सुबोध पाटनी, नरेश लुहाडिया, शुभम कासलीवाल, ऊषा मोठया, रेनू जैन बड़जात्या सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page