समाचार

सभी राजनीतिक दलों से आगामी चुनाव में 5 से 10% टिकट जैन अभ्यर्थियों को देने की मांग : जैन राजनीतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न


रविवार को रविंद्र नाट्य ग्रह में संपन्न जैन राजनीतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अधिवेशन मैं देश प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज की राष्ट्रीय संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों एवं राजनीति में सक्रिय जैनसमाज के प्रतिनिधियो ने विचार व्यक्त करते हुए जैन समाज का राजनीति, संगठन, शासन-प्रशासन एवं लोकसभा एवं विधानसभाओं में प्रभाव, प्रभुत्व एवं प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। रविवार को रविंद्र नाट्य ग्रह में संपन्न जैन राजनीतिक चेतना मंच मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय अधिवेशन मैं देश प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज की राष्ट्रीय संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों एवं राजनीति में सक्रिय जैनसमाज के प्रतिनिधियो ने विचार व्यक्त करते हुए जैन समाज का राजनीति, संगठन, शासन-प्रशासन एवं लोकसभा एवं विधानसभाओं में प्रभाव, प्रभुत्व एवं प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की। मुख्य अतिथि जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन(जीओ) के अध्यक्ष घेवरचंद जैन बोहरा थे एवं अध्यक्षता जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल ने की।

जैन प्रत्याशी को पूर्ण सहयोग देने का समर्थन

दो सत्रों में संपन्न अधिवेशन में एक अपील का प्रारूप सर्वसम्मति से पारित किया गया जिसे सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को दिया जाएगा जिसमें मांग की गई कि सभी राजनैतिक दल आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में 5 से 10% टिकट जैन अभ्यर्थियों को देना सुनिश्चित किया जाए, टिकट मिलने पर जैन समाज अपने प्रत्याशी को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ विपुल कार्यकर्ता भी उपलब्ध कराएगा जो जैन प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए हर तरह से सक्रिय सहयोग देगा।

अधिवेशन में केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त नीति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना जैन, दिगंबर जैन महासमिति के दोनों राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मणीद्र जैन एवं अशोक बड़जात्या, खंडेलवाल महासभा के टी के वेद एवं शेखर छाबड़ा, जैन फोरम ऑर्गेनाइजेशन के श्री अशोक मेहता, विधायक विनोद जैन, पूर्व विधायक संजय पाटिल बेलगांम, शिवसेना राजस्थान के प्रमुख एवं राजनीति के चाणक्य चंद्रराज जैन सिंघवी जयपुर, सुकीर्ति जैन कटनी एवं हुकम जैन काका आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष काला ने दिया, अतिथि स्वागत प्रदीप गंगवाल, राजेश जैन दद्दू कमलेश कासलीवाल, होलास सोनी, अशोक खासगीवाला, राजेंद्र सोगानी ने किया। मंच के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर अशोक बड़जात्या ने विस्तार से प्रकाश डाला। प्रगति प्रतिवेदन ललित जैन झांसी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हंसमुख गांधी ने किया एवं आभार गौतम जैन एवं प्रदीप गंगवाल ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
12
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page