समाचार

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव 16 से: आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी ससंघ के सान्निध्य में होगा भव्य आयोजन 


 श्री बाबूलाल ताराबाई जैन धर्मार्थ ट्रस्ट, बीटीआई आरटी परिसर, सिरोंजा, सागर में आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी ससंघ के सान्निध्य में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैया के निर्देशन में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। यह आयोजन 16 से 21 नवंबर तक होगा। सागर से पढ़िए, यह खबर…


सागर। श्री बाबूलाल ताराबाई जैन धर्मार्थ ट्रस्ट, बीटीआई आरटी परिसर, सिरोंजा, सागर में आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी ससंघ के सान्निध्य में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैया के निर्देशन में, पंडित सनत कुमार जैन, पंडित विनोद कुमार जैन के प्रतिष्ठाचार्यत्व में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव 16 से 21 नवंबर तक होने जा रहा है। महोत्सव कराने का पुण्यार्जन सिंघई सुरेंद्रकुमार संतोषकुमार जैन ‘घड़ी’, शैलेंद्र सिंघई, डॉ. सत्येंद्र जैन, संदीप जैन बीटीआई आरटी परिवार सागर को प्राप्त हुआ है। महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। महोत्सव के प्रचार संयोजक डॉ. सुनील संचय ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी संबंधी बैठक रखी गई।

इसमें जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को आयोजक संतोष जैन घड़ी, स्वागत अध्यक्ष विधायक शैलेंद्र जैन सागर ने महोत्सव संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर आयोजन स्थल का भी अवलोकन किया गया। आयोजन में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई भी परेशानी न हो।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page