समाचार

विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा संकलन आज की जरूरत : अप्रप्रस की समीक्षा बैठक में जागरूकता पर दिया अधिक बल


समाज की उन्नति उसकी युवा पीढ़ी के सही मार्गदर्शन और सही अवसरों पर टिकी है। इसी पावन उद्देश्य के साथ आगरा की धरा (छीपीटोला और छीपीटोला) में अविवाहित बच्चों के डेटा संकलन के लिए ऐतिहासिक समीक्षा बैठक हुईं। मुरैना/ओल्ड ईदगाह से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर….


मुरैना/ओल्ड ईदगाह। समाज की उन्नति उसकी युवा पीढ़ी के सही मार्गदर्शन और सही अवसरों पर टिकी है। इसी पावन उद्देश्य के साथ आगरा की धरा (छीपीटोला और ओल्ड ईदगाह) में अविवाहित बच्चों के डेटा संकलन के लिए ऐतिहासिक समीक्षा बैठक हुईं। यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि हमारे समाज के सुनहरे भविष्य की एक नई शुरुआत है। आगरा की इन बैठकों में जो उत्साह दिखा वह अद्वितीय था। छीपीटोला के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और ओल्ड ईदगाह के पदाधिकारियों का सानिध्य, संरक्षकों का मार्गदर्शन और क्षेत्रीय संयोजकों की मेहनत ने इस आयोजन को सफल बनाया। विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा संकलन की आवश्यकता के संदर्भ में अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के परम संरक्षक सुदीप जैन (मिढ़ेला वाले), संरक्षक सुरेश जैन दिल्ली, राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन दिल्ली ने बताया कि विवाह योग्य प्रतिभाएं अक्सर परिचय के अभाव में ओझल रह जाती हैं। ‘जैसवाल परिणय’ ऐप और संकलन पत्रिकाओं के माध्यम से जब हमारे बच्चों के संस्कार और योग्यता समाज के सामने आएंगे तो सही रिश्ते तय होंगे और समाज का ह्रास रुकेगा। यह तकनीक और परंपरा का अद्भुत संगम है। इसलिए वर्तमान में बच्चों का बायोडाटा संकलन का कार्य अति आवश्यक है और संस्था अपने क्षेत्रीय संयोजकों के माध्यम से इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से कर रही है। ग्वालियर, मुरार, धौलपुर, ओल्ड ईदगाह, छीपीटोला आगरा की समीक्षा बैठकों में सजातीय बंधुओं में बायोडाटा संकलन के लिए उत्साह देखने को मिला । संस्था अपने उद्देश्यों में अवश्य ही कामयाबी हासिल करेगी।

 शत-प्रतिशत बच्चों के फॉर्म भरवाने का संकल्प

ओल्ड ईदगाह आगरा की बैठक में अध्यक्ष रिखबचंद जैन, मंत्री एवं संयोजक अतुलकुमार जैन, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन सोनू मीटर वाले, प्रवीण जैन, राजकुमार राजू मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि आगरा से शत-प्रतिशत बच्चों के फॉर्म भरवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम भगवान पार्श्वनाथ के चित्र का अनावरण APPS के परम संरक्षक सुदीप जैन गुरुग्राम, संरक्षक सुरेशचन्द जैन साऊथ एक्स दिल्ली, मुख्य संयोजक अजय जैन शिवपुरी, रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन उत्तम नगर दिल्ली द्वारा और दीप प्रज्वलन अध्यक्ष रिखब चंद जैन, मंत्री एवं मीटिंग संयोजक अतुल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, मीडिया प्रभारी एवं मीटिंग संयोजक राजकुमार जैन सोनू मीटर वाले, प्रवीण जैन राजकोट वाले आगरा, राजकुमार राजू धौलपुर, गौरव जैन इंदौर ने किया। मंगलाचरण जैन ने किया।

इनकी उपस्थिति रही सराहनीय

बैठक के मध्य ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के हेमन्त जैन एवं अजय जैन ने संस्था की सदस्यता स्वीकार की । बैठक उपरान्त उपस्थित सभी का सह भोज कार्यक्रम भी हुआ जिसकी व्यवस्था संस्था के संरक्षक अतुल जैन एवं क्षेत्रीय संयोजक राजकुमार सोनू मीटर वालों द्वारा सुव्यवस्थित रूप से की गई। समीक्षा बैठक में अनिल कुमार जैन CA, सनी कुमार जैन, महेश चंद जैन, केदारनाथ जैन, अमित जैन अंबाह, गोल्डी जैन, अजीत जैन बबली, चंद्रदीप जैन, अभय जैन, राहुल जैन, लव जैन, एस के जैन रायपुर, मनोज जैन टायर वाले, हेमंत जैन, दीपक जैन, राजेश जैन आइले वाले, मातृशक्ति रेखा, पायल, पूनम, नीलिमा, शिप्रा, जॉली, शिखा, ज्योति, भावना, राखी, बबिता, सेल वाला, कमला, रीना, माधुरी, साधना, संगीता, चांदनी, अंजलि जैन एवं अन्य मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page