समाचार

भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का किया गठन : बालक वर्धमान की शोभा यात्रा, पालना झूलाना सहित अनेक कार्यक्रम होंगे


भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव मनाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सनावद से पढ़िए, यह खबर, 


सनावद। भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव मनाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। समाज मीडिया प्रभारी सन्मति जैन काका ने बताया कि बड़े मंदिर जी के हॉल में संपन्न हुई। बैठक में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का गठन सभी समाजजनों की उपस्थिति में किया गया।

जिसमें वैभव सराफ, विशाल चौधरी, कुणाल जैन,आशीष जैन को सभी की सहमति से मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 दिवसीय भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव नव निर्मित जैन परिसर में मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत ध्वजारोहण, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम,पात्र चयन,रथ यात्रा, बालक वर्धमान की शोभा यात्रा, पालना झूलाना सहित अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page