फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की वार्षिक साधारण सभा 18 और 19अप्रैल को चैतन्य वन सोनगिर जिला धुले महाराष्ट्र में की जा रही है। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की वार्षिक साधारण सभा 18 और 19अप्रैल को चैतन्य वन सोनगिर जिला धुले महाराष्ट्र में की जा रही है। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि बैठक में वार्षिक आय व्यय, समाज सुधार प्रस्ताव, मंथन शिविर पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी तथा महामंत्री महेन्द्र बंडी के निर्देशन में अलौकिक तीर्थ चैतन्य वन सोनगिर में आयोजन की तैयारियों को व्यापक रूप से पूर्ण किया जा रहा है। आयोजन मे फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के पांचों प्रोविंसेज राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश तथा शेष भारत से 500से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। महामंत्री महेन्द्र बंडी ने आयोजन में हिस्सा ले रहे सदस्यों से अनुरोध किया है कि अपने आने की सूचना 31 मार्च तक बता दें ताकि उचित व्यवस्थाएं की जा सके।
इन्होंने किया लोकार्पण
फेडरेशन के मासिक मुख पत्र हूमड़ वाणी के मार्च 26 अंक का लोकार्पण राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेन्द्र बंडी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया, पूर्व अध्यक्ष बसंत दोषी, डॉ श्रेणिक शाह, श्रीपाल जैन, कौशल्या पतंग्या, डॉ.निधि जैन तथा संपादक यशपाल जुआ ने डिजिटली किया। मार्च अंक में विपिन गांधी की टीम के दो वर्षीय सेवा कार्य एवं उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता पर विशिष्ट जानकारियां प्रदान की गई है। हूमड़ वाणी सभी ग्रुपों में डिजिटली पोस्ट कर दी गई है।













Add Comment