समाचार

सरला बाग में मुनिश्री विलोक सागर जी का मंगल प्रवेश : श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर मुनिश्री की अगवानी की


दयालबाग स्थित सरला बाग के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को आध्यात्मिक उल्लास का भव्य दृश्य देखने को मिला। जब देव नगर जैन मंदिर से मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। दयालबाग स्थित सरला बाग के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को आध्यात्मिक उल्लास का भव्य दृश्य देखने को मिला। जब देव नगर जैन मंदिर से मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण व्याप्त हो गया।मुनिश्री के स्वागत में बैंडबाजों और सुसज्जित बग्गी के साथ भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर मुनिश्री की अगवानी की। सरला बाग जैन मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन में मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त वही है, जो व्यसनों से दूर रहकर अहिंसा, संयम और सदाचार को अपने जीवन में उतारता है।

उनके प्रवचन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। सायंकालीन कार्यक्रम में शंका समाधान, गुरु भक्ति एवं 48 दीपों से भक्तामर पाठ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। प्रचार मंत्री सुबोध कुमार जैन ने बताया कि 22 मार्च को प्रातःसामूहिक अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा।

इसके पश्चात विधानाचार्य आशुतोष शास्त्री के निर्देशन में संगीतमय श्री महावीर विधान संपन्न होगा। कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर सुबोधकुमार जैन, महेशचंद जैन,राहुलेद्र जैन,मनीष जैन एडवोकेट,पवन जैन, पारस जैन, विकास जैन,रॉबिन जैन,सौरभ जैन, मनोज जैन,संजीव जैन,पीयूष जैन, राजीव जैन, मनसुख जैन,अक्षत जैन ऋतु जैन,दीप्ति जैन,मनी जैन आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page