समाचार

भक्ति और उल्लास के संग घटयात्रा से शुभारंभ : ज्योति नगर में तीन दिवसीय महोत्सव की धूम


मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ज्योति नगर अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। मुनि श्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनि श्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ज्योति नगर अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अत्यंत भव्यता और उल्लास के साथ हुआ। प्रातःकाल निकली आकर्षक घटयात्रा में सौभाग्यशाली इंद्राणियों सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु बैंड की मधुर धुनों पर भक्ति भाव से झूमते नजर आए। पूरा क्षेत्र जय जिनेन्द्र के जयघोष और धार्मिक वातावरण से गूंज उठा। ध्वजारोहण का पुण्य लाभ विमल जैन सिंघई एवं सुनील जैन सिंघई द्वारा प्राप्त किया गया। समारोह में विभिन्न धार्मिक पात्रों-सौधर्म इंद्र,धनपति कुबेर, महायज्ञ नायक आदि के रूप में कई परिवारों को विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। समाज के सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान दिया। सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सोनू जैन के निर्देशन में भव्य इंद्र सभा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

याग मंडल विधान और भजन संध्या होगी 

महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को यागमंडल विधान तथा सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित होगी। इस भव्य आयोजन में धर्म संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रहलाद कुमार जैन,मंत्री जितेंद्र कुमार जैन,हरिओम जैन, विमल जैन, निखिलेश जैन, दिनेश जैन, पवन जैन, विमल जैन मारसंस, जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन, मनोज बाकलीवाल, मनोज जैन बल्लौ, राकेश जैन पर्दावाले, शीतल प्रसाद, संजय जैन, अमित सेठी, पारस जैन, मनीष जैन लवली, उषा मार्सस, अनिता जैन, रुचि जैन, रजनी जैन, उर्मिला जैन, रेखा जैन, मधु जैन, वंदना जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page