समाचार

टीएमयू के अर्थ वीक में सीओई का पौधरोपण अभियान: विभिन्न प्रजातियों के 48 पौधे लगाकर संरक्षण का लिया जिम्मा 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से विश्व पृथ्वी सप्ताह के तहत पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर चांदनी, कुचिया, केली, बक्सर, हवेलिया, कुच आदि प्रजातियों के करीब चार दर्जन पौधों रोपित किए गए। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से विश्व पृथ्वी सप्ताह के तहत पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर चांदनी, कुचिया, केली, बक्सर, हवेलिया, कुच आदि प्रजातियों के करीब चार दर्जन पौधों रोपित किए गए। ताकि परिसर और हरित और पर्यावरण अनुकूल बने। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने स्टूडेंट्स को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. आरके जैन ने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों, एनएसएस टीम के सदस्यों और स्टूडेंट्स ने पौधे रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page