समाचार

बांसुरी वादक पं.राजेंद्र प्रसन्ना की अद्वितीय प्रस्तुति : बांसुरी के मधुर स्वरों ने श्रोताओं को कर दिया मंत्रमुग्ध 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में स्पिक मैके के प्रोग्राम में सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना और तबला वादक पं. देवज्योति दास गुप्ता और बांसुरी वादक सम्यक पाराशरी की अद्भुत संगत और जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्न ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुति से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित प्रसन्ना ने अपनी साधना, कला और मधुर सुरों से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आनंद से सराबोर कर दिया। पंडित जी की बांसुरी से निकले प्रत्येक सुर ने श्रोताओं के हृदय को स्पर्श करके अलौकिक अनुभूति प्रदान की। तबले पर पं. देवज्योति दास गुप्ता और बांसुरी पर सम्यक पाराशरी की संगत ने संगीत की इस महफिल को नई ऊंचाई प्रदान की। मेडिकल के एलटी 2 में दोनों सत्रों को संगीत प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने इस महफिल को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

स्वागत भाषण में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन स्टुडेंट्स को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में स्पिक मैके के क्षेत्रीय समन्वयक प्रो. मुकुल किशोर, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, प्रो. उपेंद्र मलिक, अनंत भारद्वाज, डेंटल एवं नर्सिंग कॉलेज की फैकल्टीज और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रत्नेश जैन ने पंडित राजेंद्र प्रसन्न और उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। स्पिक मैके के इस प्रोग्राम में टीएमयू कल्चर एंड हेरिटेज क्लब का भी सहयोग रहा। संचालन सीटीएलडी की फैकल्टी मणि सारस्वत ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page