समाचार

तहसील परिसर में मूक पक्षियों के लिए परिडें लगाए : पौधों की सारसंभाल की   


एयू बैंक के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल युवा कुचामन सिटी द्वारा तहसील परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।महावीर इंटरनेशनल परिवार की युवा विंग ने इस कार्य को अंजाम दिया। कुचामनसिटी से पढ़िए, अजित पहाड़िया की यह खबर…


कुचामन सिटी। एयू बैंक के सौजन्य से महावीर इंटरनेशनल युवा कुचामन सिटी द्वारा तहसील परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अक्षय तृतीया के शुभ दिन को दान दिवस के रूप में मनाया जाता है। सामाजिक संस्था सबको प्यार सबकी सेवा जीवों और जीने दो के उद्देश्य वाली संस्था, सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल परिवार की युवा विंग द्वारा दान भावना से प्रेरित होकर एयू बैंक के तत्वावधान में इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। अक्षय तृतीया के दिन कुचामन तहसील परिसर में 20 शाकम्भरी माताजी मन्दिर रोड पर ज्ञानचन्द कुमार अर्पित पहाडिया परिवार के सौजन्य से 11 परिंडे लगा कर सार संभार की जिम्मेदारी ली। पूर्व में लगाए पौधों की सार संभाल कर पानी दिया। युवा अध्यक्ष वीर आनन्द सेठी ने बताया कि इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार गुप्ता, एयू बैंक से क्लस्टर हेड बजरंग शर्मा, मैनेजर विशाल जैन के साथ कार्यालय से बलवीर, शिवराज सिंह, जितेंद्र राठौड़, एडवोकेट सुरेंद्र राठौड़, बैंक से नीरज सैन, प्रतीक गर्ग, देवेंद्र सिंह, नैतिक जैन, संस्था से महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर सुरेश गंगवाल, वीर रतनलाल मेघवाल, करुणा गोयल वीर राहुल झांझरी, वीर शुभम काला ने आओ अपना फर्ज निभाएं प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं। भावना से सेवा कार्य किए। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page