समाचार

मुनिश्री विशद सागर महाराज संघ का छबड़ा में मंगल आगमन: मुनि संघ की अगवानी कर पद प्रक्षालन आरती की


मुनिश्री श्री विशद सागर जी महाराज (3पिच्छी) ससंघ का मंगल विहार कुंभराज से शुरू हुआ है। बुधवार की सुबह मुनि संघ का छबड़ा में मंगल आगमन हुआ। गुगोर चौराहे पर पहुंचकर मुनि संघ की अगवानी की गई। बैंडबाजों के साथ उन्हें दिगंबर जैन मंदिर लाया गया। यहां पाद प्रक्षालन और आरती की गई। उनका विहार चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर है। पढ़िए छबड़ा राजस्थान से अभिषेक लुहाड़िया की यह खबर…


छबड़ा। आचार्यश्री विद्यासागर जी के शिष्य मुनिश्री श्री विशद सागर जी महाराज (3पिच्छी) ससंघ का मंगल विहार कुंभराज से चल रहा है। बुधवार की प्रातः बेला में मुनि संघ का छबड़ा में मंगल आगमन हुआ। नीरज जैन सेठी ने बताया कि समाज बंधुओं ने गुगोर चौराहे पर पहुंचकर मुनि संघ की अगवानी की एवं जय जयकार करते हुए बैंडबाजों के साथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया। जगह-जगह मुनि संघ की अगवानी करते हुए पाद प्रक्षालन किया गया और मंगल आरती की गई। सभी समाज बंधु संत दर्शन पाकर काफी गदगद थे। मुनि संघ ने जिनालय के दर्शन किए। दर्शन उपरांत मुनिश्री की मंगल आहारचर्या हुई।

आहारचर्या और चरण वंदना का लाभ सुमतप्रकाश सेठी को मिला

मुनि संघ का यह राजस्थान में प्रथम मंगल प्रवेश था और मुनिश्री विशद सागर महाराज की प्रथम मंगल आहारचर्या और चरण वंदना का लाभ सुमतप्रकाश सेठी आवास को उनके अवतरण दिवस पर सौभाग्य प्राप्त हुआ। सौभाग्य प्राप्त होने पर सेठी परिवार काफी गदगद हो गया। समाज के अध्यक्ष प्रकाशचंद लुहाड़िया ने बताया कि महाराज श्री संघ मध्यप्रदेश से विहार करते हुए मंगलवार की संध्या बेला में गुगोर गांव पहुंचे एवं रात्रि विश्राम भी यहीं हुआ। वहां के स्टाफ एवं प्रबंधक ने संतों की सेवा की एवं विशेष प्रबंधन किया। मुनिश्री ने भी शाला परिवार को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

मुनिश्री संघ का विहार चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर

मंगलवार की बेला में छबड़ा समाज की ओर से वीरेंद्र पाटनी, जितेंद्र लुहाड़िया, लल्ला नरेंद्र पाटनी, राकेश लुहाड़िया, चेतन जैन, नीरज जैन, रोशनी जैन ने मध्यप्रदेश के रामनगर कोहन गांव पहुंचकर मुनि संघ के चरणों में नमोस्तु निवेदित कर श्रीफल भेंट कर छबड़ा आगमन के लिए निवेदन किया। मुनि श्री संघ का वर्षायोग 2024 गंजबासौदा में संपन्न हुआ था। मुनिश्री संघ चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर अपने मंगल कदम बढ़ा रहे हैं। क्षेत्र कमेटी मुनिश्री के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं। रात्रि विश्राम कवाई में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page