समाचार

108 मुनिश्री प्रणम्य सागरजी महाराज का 27 फ़रवरी को कुचामन मे भव्य मंगल प्रवेशः सर्वधर्म पर मंगल प्रवचन


कुचामन के पूण्योदय से धर्मनगरी मे गुरुवार को अभिक्ष्ण ज्ञानपयोगी अर्ह ध्यान योग प्रणेता परम पूज्य मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज, मुनिश्री विश्वाक्ष सागरजी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 अनुनय सागर का ससंघ मंगल प्रवेश होगा। पढ़िए सुभाष पहाडिया से कुचामन सिटी से सुभाष पहाड़िया की यह पूरी खबर…


कुचामन सिटी। अत्यन्त ही हर्ष का विषय है कुचामन के पूण्योदय से धर्मनगरी मे गुरुवार 27 फरवरी को परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागरजी महाराज के सुशिष्य अभिक्ष्ण ज्ञानपयोगी अर्ह ध्यान योग प्रणेता परम पुज्य मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज, मुनिश्री विश्वाक्ष सागरजी महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 अनुनय सागरजी का ससंघ मंगल प्रवेश होगा।

मंगल प्रवेश कराया जायेगा नागोरी मन्दिर के अध्यक्ष विनोद झांझरी, सचिव संजय सेठी के अनुसार महाराजश्री प्रातः 7.30 बजे मंगली देवी स्कूल के पास से गाजे-बाजे व लवाजमे के साथ कुचामन के सभी गणमान्यजन के सानिध्य मे मंगल प्रवेश कराया जायेगा। उसके पश्चात जिनेश्वरदास दिगम्बर जैन विद्यालय, पलटन गेट पर 8.30 बजे से एक सर्वधर्म पर मंगल प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया है। सभी आमजन से निवेदन समय पर पधारकर धर्मलाभ लेकर पुण्यार्जन करे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page