समाचार

आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम : वेदी शुद्धि एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव हुआ सम्पन्न


छीपीटोला के रकाबगंज थाने से आगे श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर (गुरु जी का मंदिर) में भव्य वेदी शुद्धि एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज जी ससंघ के सानिध्य में संपन्न किया गया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। छीपीटोला के रकाबगंज थाने से आगे श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर (गुरु जी का मंदिर) में भव्य वेदी शुद्धि एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज जी ससंघ के सानिध्य में संपन्न किया गया। द्वितीय दिवस श्री नेमिनाथ भगवान, मुनिसुव्रत नाथ भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान प्रतिमाओं को वेदी पर विराजमान किया गया। इसके बाद अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। आचार्य श्री के पूजन के बाद उनके प्रवचन भी हुए। विधान की क्रियाएं ग्वालियर से आए पंडित राजेंद्र जैन शास्त्री ग्वालियर के निर्देशन में हुई। संगीत शशि पाटनी, आगरा के द्वारा दिया गया।

भक्तों में उत्साह

दोनों प्रतिमाओं को विराजमान करने का सौभाग्य प्रवीण, हिमांशु को प्राप्त हुआ। पंचरत्न स्वास्तिक पारा आदि धातु भगवान की प्रतिमा के सिंहासन पर रखने का सौभाग्य सभी समाज को विभिन्न दान रशियों के माध्यम से प्राप्त हुआ। इस मौके पर भक्तों में भारी उत्साह दिखाई दिया।

ये मौजूद रहे

कार्यक्रम में राजकुमार जैन, प्रवीण जैन काका भाई, अमित जैन, भुवनेश जैन, प्रवीण जैन नेताजी, राजकुमार जैन बिजली वाले, मयंक जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, समकित जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page