ज्योतिष और वास्तु

देश दुनियां में आतंकवाद पर लगेगी लगाम और होगी अमन शांति : एक महीने में सभी नौ ग्रह बदल रहे हैं राशि और नक्षत्र


वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि एक माह के भीतर सभी नौ ग्रह राशि और नक्षत्र बदल रहे हैं। इससे देश दुनियां में अमन- चैन बढ़ेगा । भारत में धर्म का परचम के साथ विश्व में सम्मान बढ़ेगा। वहीं ये ग्रह व्यक्ति की राशियों पर भी असर करेंगे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। कहते हैं कि ग्रह ही राज्य दिलाते है और ग्रह ही राज्य छीन लेते हैं। सचराचर ग्रहों के अधीन है। एक माह के अंदर सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहू, केतु सभी नौ ग्रह राशि या नक्षत्र बदल रहे हैं। इनके बदलने से देश में ही नहीं बल्कि विश्व में हिंसा, आतंकवाद, अराजकता पर लगाम लगेगी। भारत में राजनैतिक पार्टियां आपसी आरोप-प्रत्यारोप से भी दूरी बनाएंगी और जनता में अमन चैन रहेगा। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि एक माह के भीतर सभी नौ ग्रह राशि और नक्षत्र बदल रहे हैं। इससे देश दुनियां में अमन- चैन बढ़ेगा । भारत में धर्म का परचम के साथ विश्व में सम्मान बढ़ेगा। वहीं ये ग्रह व्यक्ति की राशियों पर भी असर करेंगे।
राहु, केतु ने 30 अक्टूबर को राशि बदल ली। राहु मेष राशि अश्वनी नक्षत्र से मीन राशि रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया। केतु ने तुला राशि से कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में चंद्रमा सभी राशियां में चक्कर लगा लेगा, सूर्य तारीख 16 को तुला से वृश्चिक में, मंगल ता.16 को तुला से वृश्चिक में , बुध ता. 06 को तुला से वृश्चिक में, गुरु ता.26 को वक्री चाल चलते हुए भरणी नक्षत्र से अश्वनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, शुक्र ता. 03 नवम्बर को सिंह से कन्या राशि में प्रवेश, शनि का ता.24 को वक्री चाल से शतभिषा नक्षत्र में मार्गी चाल चलेगा।
इस प्रकार सभी ग्रह राशि / नक्षत्र बदलेंगे। सूर्य, बुध, मंगल तीनों की युति मंगल के घर वृश्चिक में ता. 16 से रहेगी।
दीपावली के बाद देश, दुनियां में आतंकवाद , युद्ध , हिंसा, अराजकता पर विराम लगेगा और अमन चैन बढ़ेगा। भारत में धर्म अध्यात्म की गंगा बहेगी और दूसरे देशो में भारत की तारीफ होगी।
वहीं व्यक्तिगत रूप से राशियों पर राहू, केतु के बदलाव और गुरु के राहू, केतु की पकड़ से बाहर निकलने के साथ सभी ग्रहों के बदलने से लंबे अरसे तक अच्छे और हानिकारक प्रभाव भी देखने मिलेंगे।
क्या होगा राशियों पर असर
मेष: यात्रा पर धन खर्च,बाहरी क्षेत्रों पर रोजगार या स्थानांतरण, आर्थिक जरूरत, पत्नी का स्वास्थ्य नर्म गर्म रह सकता है।
वृष : वृष राशि वाले को नए कार्यों में सफलता, धन लाभ, धार्मिक स्थल की यात्रा, संतान को श्रम संघर्ष और धैर्य रखना होगा।
मिथुन : मिथुन राशि वाले को अचानक पद प्रतिष्ठा, उन्नति, परंतु स्थान परिवर्तन और माता पिता से दूरी हो सकती है।
कर्क: कर्क राशि वाले को अति लाभ, यात्रा से सफलता, घर में शुभ कार्य, विवाह संभव है।
सिंह: सिंह राशि वाले को गुप्त लाभ, शेयर आदि से लाभ, दूसरे स्थान पर जाकर नया कार्य आरंभ हो सकता है। गुप्त रोगों के प्रति जागरूक रहे।
कन्या : कन्या राशि वालो को व्यापार में अचानक उन्नति, आवागमन से धन लाभ, मित्रो, साझेदार से सहयोग, लाभ। शरीर में फोड़े, फुंसी के प्रति सजग रहे।
तुला: तुला राशि वाले को पुराने मित्रों से पुनः जुड़ाव, लाभ, चिंता दूर होगी, स्त्री का सहयोग मिलेगा, कार्य उन्नति होगी।
वृश्चिक :वृश्चिक राशि वाले को धन लाभ, यश कीर्ति, विवाह, संतान और जीविका उपार्जन के नए साधन बनेंगे।
धनु :धनु राशि वाले को अशांति, घर में क्लेश, मानसिक अशांति, शरीर कष्ट हो सकता है।
मकर: राशि मकर राशि वाले को आत्म विश्वास में वृद्धि, धर्म अध्यात्म में रुचि, ज्ञान, ध्यान कार्य क्षेत्र में लगाव बढ़ेगा।
कुंभ: कुंभ राशि वाले को कार्यों में सफलता, धन, परिवार में वृद्धि, कमर, पेट रोगों से सचेत रहें।
मीन: मीन राशि वाले को मानसिक अशांति, उतार चढ़ाव, आर्थिक परिवार जनों से झंझट होने में धैर्य और सावधानी बरतें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें