मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान और बाबा आदिनाथ भगवान की वरदानी छांव तले आचार्य पुष्पदंतजी, आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी और आचार्यश्री सन्मति सागर महाराज के आशीष से आचार्य श्री श्री प्रसन्नसागरजी के चतुर्विध संघ के पावन सानिध्य में परतापुर में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव होने जा रहा है। औरंगाबाद/परतापुर से अजीत कोठिया की रिपोर्ट…
औरंगाबाद/परतापुर। मूलनायक श्री 1008 नेमिनाथ भगवान और बाबा आदिनाथ भगवान की वरदानी छांव तले आचार्य पुष्पदंतजी, आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी और आचार्यश्री सन्मति सागर महाराज के आशीष से आचार्य श्री श्री प्रसन्नसागरजी के चतुर्विध संघ के पावन सानिध्य में परतापुर में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव होने जा रहा है। जहां आयोजक कर्ता श्री दशाहुमड़ दिगंबर जैन समाज परतापुर में अपने शिष्यों को धर्म मार्ग में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज की दीक्षा भूमि परतापुर ही है, जो अपने आप में एक संयोग है, जहां गुरु पुष्पदंत सागर जी ने अपने शिष्य प्रसन्न सागर को दीक्षा के संस्कार दिए थे। आज वहीं शिष्य उसी भूमि पर आचार्य प्रसन्न सागर जी के रूप में अपने शिष्यों के दीक्षा संस्कार करेंगे। इस आयोजन को लेकर गुरुदेव ने कहा कि दीक्षार्थी आत्माओं का सांसारिक जीवन से विरक्ति लेकर संयम, साधना और मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने का यह आलौकिक एवं पुण्यमयी अवसर है क्योंकि, त्याग ही जीवन का सच्चा वैभव है, संयम ही आत्मा का वास्तविक आभूषण है। प्रवक्ता नरेंद्र अजमेरा पीयूष कासलीवाल रोमिल पाटणी ने बताया कि होने वाले भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में क्षुल्लक श्री अर्धसागर जी को (मुनि दीक्षा), क्षुल्लिका धर्मप्रभा माताजी को (आर्यिका दीक्षा), दीक्षार्थी संजय भैयाजी को (मुनि दीक्षा) और दीक्षार्थी कनक दीदी (क्षुल्लिका दीक्षा) दी जाएगी।
इस तरह होंगे विविध कार्यक्रम और विधान
आयोजन की मांगलिक क्रियाएं शुक्रवार से शुरू होगी। जहां प्रातः 7.30 बजे अभिषेक, शांतिधारा प्रातः 8 बजे, अंर्तमना प्रवचन दोपहर 3.30 बजे, गुरु पूजा सायं 7.00 बजे भक्तिमय आनंद यात्रा, आरती, रात्रि 8 बजे दीक्षार्थियों की गोद भराई हल्दी एवं मेहंदी रस्म, रात्रि 9 बजे नाटिका मंचन संगीत एवं गरबा कार्यक्रम होगा। शनिवार प्रातः 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा प्रातः 7.30 बजे, गणधर वलय विधान, प्रातः 8 बजे, अंर्तमना प्रवचन दोपहर 3.30 बजे, गुरुपूजा रात्रि 8बजे दीक्षार्थियों की बिनौली (शोभा यात्रा), 26 अप्रैल रविवार प्रातः 6बजे अभिषेक, शांतिधारा प्रातः बाद 6.30 बजे भव्य शोभायात्रा और गुरुदेव द्वारा दीक्षा स्थल मंदिर प्रांगण से सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम, परतापुर में दीक्षार्थियों को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। संपूर्ण आयोजन के सहयोगी नेमिनाथ नवयुवक मंडल, श्री चंदनबाला महिला मंडल चेलना बहु मंडल, बेडवाबाबा बालिका मंडल होंगे। ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा, पीयूष कासलीवाल औरंगाबाद रोमिल पाटणी सोनकच्छ ने दी है।













Add Comment