आचार्य श्री 108 विद्या सागरजी महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108 समयसागरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिश्री 108योगसागरजी महाराज ससंघ का कोटा नगर में मंगल प्रवेश रविवार हुआ। कोटा से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
कोटा। आचार्य श्री 108 विद्या सागरजी महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108 समयसागरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिश्री 108योगसागरजी महाराज ससंघ का कोटा नगर में मंगल प्रवेश रविवार हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश बज़ ने बताया कि प्रातः साढ़े 7 बजे आरोग्य नगर स्थित जैन जन उपयोगी भवन से भव्य शोभायात्रा एलआईसी बिल्डिंग, अहिंसा सर्किल होते हुए आरके पुरम स्थित श्री दिगंबर जैन त्रिकाल चौबीसी मंदिर पहुंची। कार्याध्यक्ष मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि शोभायात्रा में घोड़े, बग्घी, ढोल, बैंड, हाड़ौती का परंपरागत कच्ची घोड़ी नृत्य, ध्वज पताका लिए हुए बालक-बालिका, महिला मंडल, युवा मंडल, दिव्य घोष आदि मुनि संघ के चले। पुरुष वर्ग श्वेत एवं महिला मंडल केसरिया परिधान में नजर आए।
राणपुर से कोटा पहुंचा मुनि संघ
सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के महामंत्री पदम बड़ला ने बताया कि मुनि संघ की आहार चर्या राणपुर में हुई तथा 2 बजे कोटा के लिए संघ का विहार प्रारंभ हुआ।
बंधा-धर्मपुरा सड़क मार्ग से 12 किमी विहार कर संघ आरोग्य नगर स्थित जैन जन उपयोगी भवन पहुंचा। जहाँ संतों की आगवानी सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों ने की। विहार के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। विहार में प्रकाश बज़, जेके जैन,मनोज आदिनाथ,पदम बडला, मनोज जैसवाल, संजय निर्माण, जम्बू सर्राफ़, नरेश वेद, नवीन दौराया आदि साथ रहे।
गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कानून की आवश्यकता: मुनिश्री
विहार मार्ग में सभी संतों ने संचालक संदीप अग्रवाल सराफ और गौवंश विशेषज्ञ डॉ.महेंद्र गर्ग के आग्रह पर एक गौशाला में निर्मित गौ परिक्रमा का अवलोकन किया। इस दौरान मुनिश्री योगसागरजी महाराज ने कहा कि सरकार को गौ हत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाकर गौ संरक्षण कराना चाहिए। इस विषय पर बातें अधिक और काम कम हो रहा हैं। गौ प्रेमी निरंतर गौशालाओं के माध्यम से गौवंशों का संरक्षण कर रहे हैं किंतु, सरकार द्वारा ठोस कदम उठाने का कोई प्रयास नहीं हुआ है। साथ ही गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात कही।













Add Comment