फफ़ोतू ग्राम में जन्मे आचार्य श्री सन्मति सागर जी महामुनिराज का 88 वां अवतरण दिवस नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया और साथ ही आचार्य श्री सुंदरसागर जी महामुनिराज का 19 वां आचार्य पदारोहण दिवस भी मनाया गया। एटा से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
एटा। फफ़ोतू ग्राम में जन्मे आचार्य श्री सन्मति सागर जी महामुनिराज का 88 वां अवतरण दिवस नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया और साथ ही आचार्य श्री सुंदरसागर जी महामुनिराज का 19 वां आचार्य पदारोहण दिवस भी मनाया गया। ऐसे आचार्य, जिनकी गौरव गाथा श्री दिव्य तीर्थ शांति जिनायतन सन्मति धाम भी गा रहा है। आयोजन कर्ता श्री सन्मतिसागर सेवा समिति द्वारा सुबह आचार्य श्री का अभिषेक शांतिधारा कर पूजन वंदना की। साथ ही नगर के मुख्य मार्ग से आचार्य श्री की पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने अभी सहभागिता रखी। साथ ही शाम को 88 दीपकों द्वारा आचार्य श्री की मंगल आरती और आचार्य श्री सन्मति सागर जी महामुनिराज के जीवन के कुछ चमत्कार मूवी के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर दिखाए गए।
दादा गुरुदेव के प्रति दी गई विनयांजलि
साथ ही आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज द्वारा आचार्य श्री अपने दादा गुरुदेव के प्रति दी गई विनयांजलि भी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को दिखाई गई और और आचार्य श्री सन्मति सागर जी महामुनिराज को अपनी विनयांजलि आर्यिका रत्न शिरोमणि विमर्शिता श्री माता ने भी अर्पित की। कार्यक्रम में संजीव जैन, सुनील जैन, पंकज जैन,मोहित जैन सहित अन्य संस्थाए शामिल थी। जिसमें सन्मति सागर सेवा समिति, श्री दिगम्बर जैन वीर मंडल, श्री सन्मति सागर सेवा समिति महिला मंडल, जूनियर सन्मति सागर सेवा समिति, श्री दिगम्बर जैन प.पु.पं. एटा शामिल रही।













Add Comment