समाचार

पीएम श्री अरथूना विद्यालय में गुरुजनों जीवन रक्षक किट दिए : महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के अभियान की हो रही सराहना 


महावीर इंटरनेशनल की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक पीएमश्री विद्यालय अरथूना में जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विशाल जोशी ने की। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…


गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल की ओर से हृदय सुरक्षा प्रोजेक्ट के तहत राजकीय उच्च् माध्यमिक पीएमश्री विद्यालय अरथूना में जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरित किए गए। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विशाल जोशी ने की। मुख्य अतिथि गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया तथा विशिष्ट अतिथि एमआई बांसवाड़ा के महेश पंवार थे। मुख्य वक्ता संस्था के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा के रूप में महावीर इंटरनेशनल के जीवन रक्षक टेबलेट किट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह किट रोगी को हॉस्पिटल तक पहुंचने तक सुरक्षा प्रदान करने वाला है। किसी को भी सीने में दर्द होकर हृदयघात कैसी स्थिति लगे, ऐसे में कीट में उपलब्ध तीनों टैबलेट 1. एस्प्रिन 150 मिग्रा 2. सोर्बिट्रेट 10मिग्रा व 3. अटॉर्वेस्टेटिन 80 मिग्रा प्राणरक्षक साबित होती है।

इन शिक्षकों को किट प्रदान किए 

विद्यालय के गुरुजनों में खुशबू गांधी, सोहनलाल बुनकर, पीयूष जैन, मगनलाल खाट, सुनीता लबाना, पुष्पज जैन, बलवालसिंह, सतीश पाटीदार, राजहंस पाटीदार, दीप्ति दवे, धनपाल डेंडोर, पूर्णेश पाटीदार, भालचंद्र पंड्या, नितेश निनामा, मोनिका वगैरिया, सलोनी जैन आदि ने महावीर इंटरनेशनल की इस स्वास्थ्य पहल का स्वागत किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार प्रधानाचार्य विशाल जोशी ने व्यक्त किया।

27 जीवन रक्षक टेबलेट किट दिए 

कार्यालय में 27 जीवन रक्षक टेबलेट किट वितरित की गई। सभी गुरुजनों ने पीड़ित मानवता सेवा में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर डडूका में 25 जनवरी को आयोज्य निःशुल्क घुटना रोग जांच शिविर के पंपलेट भी वितरित किए गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page