समाचार

श्रीफल गौरव महोत्सव की समिति गठित — तैयारियाँ तेज: 17-18 जनवरी को ग्रेटर बाबा परिसर में लगेगा भव्य पंडाल


इंदौर में 17-18 जनवरी को होने वाले श्रीफल गौरव महोत्सव की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को समिति का गठन हुआ और पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। आयोजन में जैन समाज का सहयोग मिल रहा है।


इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के सानिध्य में 17 और 18 जनवरी को होने जा रहे श्रीफल गौरव महोत्सव की तैयारियाँ अब तेज हो गई हैं। शहर के जैन समाज में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह है।

ग्रेटर बाबा परिसर में बनेगा अस्थाई पंडाल

गुरुवार को श्री दिगंबर जैन नवग्रह अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा परिसर में अस्थाई पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। इसी परिसर में आयोजन के प्रमुख कार्यक्रम होंगे। आयोजन में श्रवणबेलगोला के भट्टारक स्वामी जी का मार्गदर्शन रहेगा।

समिति का गठन — नामों की घोषणा

महोत्सव समिति का गठन किया गया जिसमें निम्न सदस्य शामिल हैं:

संरक्षक: नरेन्द्र वेद

गौरव अध्यक्ष: संदीप जैन

चेयरमैन: भरत जैन

अभिनंदन समारोह के मुख्य संयोजक: हंसमुख गांधी

कार्याध्यक्ष: नवीन गोधा

स्वागत अध्यक्ष: नकुल पाटोदी

योजनाध्यक्ष: टी.के. वेद

महामंत्री: रेखा संजय जैन

मंच व्यवस्था के मुख्य संयोजक: तल्लीन बड़जात्या

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कांतिलाल बम

उपाध्यक्ष: सुनील जैन (सनावद)

अनुशासन मुख्य प्रभारी: डी.के. जैन (रिटा. डीएसपी) व निखिल छबड़ा

विधान के मुख्य संयोजक: कमलेश जैन एवं संजय पापड़ीवाल

संयोजक: जितेन्द्र जैन, दीपक जैन, नमीष जैन

समाज का सहयोग और मीडिया की भूमिका

आयोजन श्रीफल गौरव दिवस महोत्सव समिति व श्रीफल मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिगंबर जैन समाज के सहयोग से किया जा रहा है। समाजजन इसे गौरव, अध्यात्म और संस्कृति का संयुक्त उत्सव मान रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
1
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page