समाचार

महिलाओं ने एक दिवसीय महेश्वर धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा की : आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सम्मेद शिखर विधान में लिया भाग


श्री हूमड़ जैन समाज ट्रस्ट की ओर से समाज में सामूहिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ग के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी तारतम्य में हूमड़ समाज ट्रस्ट की महिला संकाय द्वारा 1 दिवसीय महेश्वर धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा का आयोजन 27 दिसंबर को किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री हूमड़ जैन समाज ट्रस्ट की ओर से समाज में सामूहिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ग के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी तारतम्य में हूमड़ समाज ट्रस्ट की महिला संकाय द्वारा 1 दिवसीय महेश्वर धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा का आयोजन 27 दिसंबर को किया गया। सुबह 7 बजे 2 बस द्वारा समाज की 85 महिलाएं इंदौर से प्रस्थान हुई। रास्ते में स्वादिष्ट स्वल्पाहार के बाद महेश्वर पहुंचे। महेश्वर में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पहुंचकर सम्मेद शिखर विधान रखा गया। जिसमें 3 मुख्य इंद्राणी एवं 16 इंद्राणियों का सौभाग्य समाज की महिलाओं को प्राप्त हुआ। विधान के बाद महेश्वर में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन सेठी जी का मंदिर के दर्शन कर महेश्वर के प्रसिद्ध साड़ी मार्केट में भ्रमण किया। सबसे आकर्षक एवं मुख्य घाट पर लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया। जो अभूतपूर्व था। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं के आत्मीयता में अभिवृद्धि करना था। दिन भर साथ रहकर आपसी मेलमिलाप ने इसी उद्देश्य को सार्थक करते हुए यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की।

संपूर्ण यात्रा को सफल बनाने में महिला संकाय की मुख्य संयोजक आराधना आंजनिया, सीमा भांचावत, पूर्वी क्षेत्र संयोजक हीना बोबडा, पश्चिम क्षेत्र संयोजक सोनाली बागड़िया एवं उनकी पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page