समाचार

इंदौर के दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर की धार्मिक यात्रा पूर्ण: भक्ति भाव से अभिषेक और शांतिधारा कर पुण्य किया अर्जित 


इंदौर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर के 19 सदस्यों की जबलपुर बरगी जी की यात्रा सफलतापूर्वक हुई। सभी सदस्य इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस से जबलपुर पहुंचे। वहां से बस के माध्यम से पिसनहारी की मढ़िया तीर्थ पर पहुंचकर अभिषेक किया गया और शांतिधारा की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। इंदौर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर के 19 सदस्यों की जबलपुर बरगी जी की यात्रा सफलतापूर्वक हुई। विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि सभी सदस्य इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस से जबलपुर पहुंचे। वहां से बस के माध्यम से पिसनहारी की मढ़िया तीर्थ पर पहुंचकर अभिषेक किया। इसके बाद शांतिधारा की गई। प्रथम दोनों बोलियां लेकर दोनों तरफ से बहुत ही भक्ति भाव से प्रभुजी की शांतिधारा की गई। वहां से बरगी में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में सहभागिता की। आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ससंघ को इंदौर आने के लिए श्रीफल समर्पित किया गया। गुरुदेव की मंद-मंद मुस्कान से ऐसा प्रतीत हुआ कि आचार्य श्री ससंघ इंदौर अवश्य पधारेंगे और नए वर्ष में इंदौर में होने वाले पंचकल्याणक में संघ की गौरवमय उपस्थिति रहेगी। ग्रुप के कुछ श्रावक श्रेष्ठियों ने वहां मुनि महाराज को आहार दान भी दिया। बरगी में ही प्रातः भोजन किया और वापस मढ़िया जी आकर पहाड़ पर स्थित मंदिरों की वंदना की।

रात्रि में प्रसिद्ध हनुमान ताल स्थित मंदिर पहुंचे। वहां विश्व की सबसे प्राचीन आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के सम्मुख बैठकर भक्तामर जी का पाठ किया। पूरी यात्रा के संयोजक अनिल मीना रावत, संतोष सुनीता जैन (एमपीईबी) और राजेंद्र रविता जैन (बीएसएनल)। अन्य सदस्यों में रमेश मंजू जैन, ऋषभ ज्योति जैन, जिनेश सुनंदा जैन, मीना जैन, अंकित पूजा जैन, धर्मेंद्र रश्मि जैन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस यात्रा को आत्मिक शांति एवं पुण्य अर्जन का अद्भुत अवसर बताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page