समाचार

इंदौर के शासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क स्वेटर और मौजे वितरित : ईशान पत्रिका के संपादक सुनील जैन ईशान के आह्वान पर समाजसेवियों ने निभाई मानवता की मिसाल


इंदौर में 13 नवंबर 2025 को जी ईशान पत्रिका के संपादक सुनील कुमार जैन “ईशान” के आह्वान पर विभिन्न शासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क स्वेटर और मौजों का वितरण किया गया। यह पहल ठंड से बचाव और समाजिक संवेदना की प्रेरणादायी मिसाल बनी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


इंदौर। ठंड के आगमन के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के उद्देश्य से 13 नवंबर 2025, गुरुवार को जी ईशान पत्रिका के संपादक एवं पूर्व शिक्षक सुनील कुमार जैन “ईशान” के आह्वान पर समाज के अनेक दानदाताओं और समाजसेवियों के सहयोग से नि:शुल्क स्वेटर एवं मौजों का वितरण किया गया।

यह वितरण इंदौर नगर के तीन विद्यालयों में हुआ —

(1) शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 61, बारभाई महूनाका (96 विद्यार्थी),

(2) शासकीय प्राथमिक विद्यालय, छत्रीबाग (14 विद्यार्थी),

(3) शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 3, लोधीपुरा (56 विद्यार्थी)।

कार्यक्रम में पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस जे.के. जैन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (शिक्षा) राजेश तंवर, जनशिक्षक गोविंद शर्मा, समाजसेवी डॉ. चेतन सेठिया, व्यवसायी शैलेन्द्र जैन, तथा दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप अरिहंत के अध्यक्ष संजय जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और उनके स्वास्थ्य की चिंता को समाज का सामूहिक उत्तरदायित्व बताया। विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। यह सेवा कार्य न केवल सहयोग का उदाहरण बना, बल्कि समाज में करुणा और संवेदना का संदेश भी फैलाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page