समाचार

बेगुर में आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : श्री दिगंबर जैन समाज बेगुर (बेंगलुरु) के शिविर में बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन 


श्री दिगंबर जैन समाज, बेगुर के सदस्यों द्वारा प्रथम बार मंदिरजी के ले-आउट परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। बेगलुरु से पढ़िए, राजकुमार अजमेरा की यह खबर…


बेंगलुरु। श्री दिगंबर जैन समाज, बेगुर के सदस्यों द्वारा प्रथम बार मंदिरजी के ले-आउट परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सर्व प्रथम भगवान के फोटो के समक्ष समाज के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। अपोलो हॉस्पिटल बैंगलोर एवं डॉ प्रिंसी फिजियोथेरेपी सेंटर के सहयोग से हेल्थ शिविर आरंभ हुआ। इसमें डॉ. प्रिंसी जैन और डॉ. ज्योति जैन एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस शिविर में जैन समाज के सदस्यों के साथ-साथ अजैनो और आसपास के निवासियों ने भी इस स्वास्थ्य शिविर का पूरा लाभ उठाया। सभी तरह की जांच निःशुल्क की गई। जैन समाज के सदस्यों ने इस पहल को अत्यंत सराहा गया और सभी ने भविष्य में ऐसे और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page