समाचार

वैराग्य की राह पर अग्रसर — सागवाड़ा के बाल ब्रह्मचारी उंमग भैया और पंकज भैया को मिलेगी मुनि दीक्षा : वागड से पहुंचे 500 से अधिक श्रद्धालु, जयपुर में होगा भव्य दिगम्बर मुनि दीक्षा समारोह


सागवाड़ा जैन समाज के गौरव, बाल ब्रह्मचारी उंमग भैया और ब्रह्मचारी पंकज भैया शाह को 3 नवम्बर को जयपुर में आचार्य सुंदर सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में दिगम्बर मुनि दीक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में सागवाड़ा और वागड क्षेत्र के 500 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


जयपुर। शहर के सांगानेर रोड स्थित चित्रकूट नगर में विराजित आचार्य सुंदर सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सोमवार, 3 नवम्बर को भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर सागवाड़ा के बाल ब्रह्मचारी उंमग भैया (आयु 23 वर्ष) और ब्रह्मचारी पंकज भैया शाह (आयु 65 वर्ष) को मुनि दीक्षा दी जाएगी। दीक्षा स्थल कंवर का बाग, चित्रकूट नगर में विशाल पांडाल में तैयार किया गया है।

प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया ‘विरल’ ने बताया कि सुबह दीक्षार्थियों की बिंदौली बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। मंगलाष्टक चौक पूराई के बाद केश लोचन और वस्त्र त्याग विधि होगी। तत्पश्चात आचार्य सुंदर सागर जी महाराज लौंग से दीक्षा संस्कार कर संयम उपकरण — नवीन पिच्छिका और कमंडल प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर 18,000 दशा हूमड दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया तथा वागड क्षेत्र से 500 से अधिक श्रद्धालु जयपुर पहुंच चुके हैं।

दीक्षार्थी परिचय:

ब्रह्मचारी उंमग भैया: पिता देवीलाल पालविया, माता सीमा पालविया, जन्म 2001, शिक्षा बी.कॉम., 2019 में प्रथम बार केश लोचन किया।

ब्रह्मचारी पंकज भैया: पिता गुलाबचंद शाह, माता आनंदी देवी शाह, जन्म 5 जनवरी 1961, शिक्षा एम.ए., बी.एड., सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक। इन्होंने 2021 में ब्रह्मचर्य व्रत धारण किया था। इनकी धर्मपत्नी ने भी आचार्य सुंदर सागर जी से दीक्षा लेकर समाधि प्राप्त की थी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page