समाचार

शरद पूर्णिमा पर डडूका में हुई भक्तामर दीप महार्चना: आचार्यश्री का अवतरण दिवस मनाकर भक्ति आराधना में लीन रहे भक्त 


दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति एवं प्रभावना महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज, नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी, आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी एवं गणिनी आर्यिका 105 ज्ञानमतीजी के शरद पूर्णिमा को अवतरण दिवस पर विविध धार्मिक आयोजन हुए। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति एवं प्रभावना महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज, नवाचार्य श्री 108 समयसागर जी, आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी एवं गणिनी आर्यिका 105 ज्ञानमतीजी के शरद पूर्णिमा को अवतरण दिवस पर विविध धार्मिक आयोजन हुए। समाज के मीडिया प्रभारी राकेश शाह ने बताया कि प्रातः मूलनायक भगवान का अभिषेक राजेंद्र सेठ और मनोज सी शाह परिवार ने किया। आचार्यश्री के अवतरण दिवस पर विशेष पूजा और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए। विशेष महाअर्घ्य चढ़े। रात्रि में आचार्य मानतुंग रचित भक्तामर रिद्धि दीप महा अर्चना हुई।

संजय, निलेश, राजेंद्र एम शाह एवं पुण्य ट्रांसपोर्ट परतापुर परिवार के सौजन्य से हुए इस आयोजन में मनोज शाह व राकेश शाह के मंत्रोच्चार से समाजजनों ने श्री जी के सम्मुख 48 दीप जलाकर आराधना, स्तुति, भक्ति व आचार्य श्री कीआरती की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेश शाह, धनपाल शाह, जयकुमार शाह, विजयचंद सेठ ,राजेंद्र कोठिया, दिनेश एस.शाह, दिपेश शाह, अशोक के शाह, अनिल कोठिया, निलेश शाह राजेंद्र शाह एवं पुण्य ट्रांसपोर्ट परिवार आदि भक्त जन मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page