भारत सरकार ने इंदौर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय हेतु अतिरिक्त महासॉलिसिटर (Additional Solicitor General of India) के पद पर नियुक्त किया। इस उपलब्धि से जैन समाज में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
इंदौर। वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन को भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय हेतु अपर महासॉलिसिटर (Additional Solicitor General of India) के पद पर नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पूरे जैन समाज में हर्ष व्याप्त है।
इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, टीके वेद, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, नरेंद्र वेद, मंयक जैन, एवं शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल, मुक्ता जैन सहित अन्य समाजजन ने सुनील जैन को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उनकी इस नियुक्ति से जैन समाज के लिए गौरव का अवसर उत्पन्न हुआ है और यह प्रेरणा भी बन गया है कि सामाजिक और पेशेवर क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान से प्रतिष्ठा और मान्यता प्राप्त की जा सकती है।













Add Comment