इन्दौर में मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गोतम का विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें जबरी बाग़ स्थित 115 वर्ष पुराने दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी के दर्शन कराए गए, जहां उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर अलौकिक शांति व सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। पढ़िए हरिहर सिंह चौहान की रिपोर्ट…
इन्दौर में मां करणी सेना के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गोतम का छोटी ग्वालटोली, सरवटे व नसिया क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्णपाल सिंह राठौर, रोहित ठाकुर, अजय भैया, शानू शर्मा, लखन ठाकुर, राहुल ठाकुर, जीतू शर्मा और निखिल सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
स्वागत उपरांत जबरी बाग़ नसिया दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार जैन (राजू भैया), जैन युवा मित्र मंडल के कपिल जैन और समाज के मीडिया प्रभारी व स्वतंत्र लेखक हरिहर सिंह चौहान ने धर्मेन्द्र सिंह गोतम को प्राचीन नसिया जैन मंदिर के दर्शन कराए। सेठ हुकुमचंद जी द्वारा निर्मित इस 115 वर्ष पुराने मंदिर के अतिशयों के बारे में भी जानकारी दी गई।
मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन कर कहा कि इस मंदिर में आकर अलौकिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने इसे मन को प्रफुल्लित करने वाला स्थल बताया और सेठ हुकुमचंद जी के योगदान की सराहना की।













Add Comment