समाचार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार जैन संतों ने किया रक्तदान, समाजजन भी जुड़े : पुष्कर मुनि जन्मोत्सव पर नादौन में 72 यूनिट रक्तदान, दो मुनियों ने भी दिया योगदान


नादौन में विश्व संत पुष्कर मुनि महाराज के 116वें जन्मोत्सव अवसर पर जैन समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दो मुनियों सहित समाजजनों ने मिलकर 72 यूनिट रक्तदान किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


नादौन। हिमाचल प्रदेश में पहली बार जैन संतों ने रक्तदान कर समाजसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। विश्व संत पुष्कर मुनि महाराज के 116वें जन्मोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एस एस जैन सभा और महावीर जैन युवक मंडल के तत्वावधान में जैन स्थानक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 72 यूनिट रक्तदान हुआ। विशेष बात यह रही कि जैन साधु डॉ. दीपेंद्र मुनि और डॉ. पुष्पेंद्र मुनि ने भी रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में युवाओं और समाजजनों ने भी रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया।

शिविर संयोजक उदय जैन ने बताया कि डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक (हमीरपुर) की टीम ने रक्त संग्रहण में सहयोग किया। शिविर की सफलता में सभा के प्रधान रमेश जैन, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, युवक मंडल के आशीष जैन, नीरज जैन, ऋषभ जैन, सक्षम जैन, अरिहंत जैन और सन्मति युवती मंडल के पदाधिकारियों का योगदान रहा। यह आयोजन जैन समाज के लिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि पहली बार साधु-संतों ने भी रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page