मुरैना में जैन मित्र मण्डल द्वारा पहली बार सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह 21 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। युगल मुनिराजों के सान्निध्य में होने वाले इस आयोजन में 2000 से अधिक समाजजनों के सम्मिलित होने की संभावना है। पढ़िए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट…
सकल जैन समाज मुरैना में 21 सितम्बर को पहली बार सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन जैन मित्र मण्डल के तत्वावधान में किया जा रहा है। मुख्य संयोजक मनोज जैन नायक ने बताया कि आयोजन युगल मुनिश्री विलोकसागर जी एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज के सान्निध्य में होगा।
बैठक में तय किया गया कि समारोह में समाज की प्रतिभाओं, महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के सजातीय बुजुर्गों का शाल, श्रीफल, मणिमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा।
लकी ड्रॉ की योजना में बहुमूल्य पुरस्कार दिए जाएंगे
समारोह के आकर्षण में लकी ड्रॉ की विशेष योजना बनाई गई है, जिसमें बहुमूल्य पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात 2000 से अधिक समाजजनों के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन होगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख जनों में टिकटोली अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, मंत्री अमर जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, पवन जैन, सुनील जैन, अनिल जैन संजू, निर्मल जैन, योगेश जैन आलेश सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और समरसता कायम करना है।













Add Comment