महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से एवीएस विद्यालय में जीवन रक्षक किट का वितरण किया गया। अपेक्स कार्यालय प्राप्त जीवन रक्षक किट बांटे गए। अगर कभी किसी व्यक्ति को घबराहट हो रही हो। पसीना हो रहा हो बायीं ओर सीने में दर्द हो रहा हो, चक्कर आ रहे हो। इस परिस्थिति में हार्ट अटैक के लक्षण दिखते हो तो इस प्रकार की गोलियां को देने से प्राथमिक उपचार के रूप में सहायता मिल सकती है। नौगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…
नोगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से एवीएस विद्यालय में जीवन रक्षक किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य खुशलता जैन, विद्यालय के प्रोपराइटर संजय जैन, महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष गांधी, नरेंद्र जोशी, अश्विन जोशी, दिनेश चरपोटा आदि उपस्थित थे। इनके सानिध्य में अपेक्स कार्यालय प्राप्त जीवन रक्षक किट बांटे गए। अगर कभी किसी व्यक्ति को घबराहट हो रही हो। पसीना हो रहा हो बायीं ओर सीने में दर्द हो रहा हो, चक्कर आ रहे हो। इस परिस्थिति में हार्ट अटैक के लक्षण दिखते हो तो इस प्रकार की गोलियां को देने से प्राथमिक उपचार के रूप में सहायता मिल सकती है। व्यक्ति अस्पताल तक पहुंच सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रोपराइटर संजय जैन ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा मानव हित में एक पुण्य कार्य किया जा रहा है। यह कार्य बहुत सराहनीय है। इस प्रकार के जीवन रक्षक किट से किसी का अगर जीवन बच जाता है तो बहुत अच्छी बात है। मैं महावीर इंटरनेशनल के कार्यों की सराहना करता हूं। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ साथी जयप्रकाश सोलंकी, लोकेश शर्मा, इंद्रजीत सिंह, राकेश राव, संजय सिंह, प्रमिला सोलंकी, रीना श्रीमाली, दीपिका जोशी, गीता देवी ने अपना सहयोग प्रदान किया।













Add Comment