समाचार

धर्म जागृति संस्थान का राष्ट्रीय अधिवेशन अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ पर 24 को : आचार्य वसुनंदी जी के सानिध्य में होगा अधिवेशन और स्मारिका विमोचन


अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान का रजत वर्षीय राष्ट्रीय अधिवेशन 24 अगस्त को अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ, उत्तरप्रदेश में आचार्य वसुनंदी जी के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान (पंजीकृत) का रजत वर्षीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार 24 अगस्त को जैन तीर्थ स्थल अहिक्षेत्र पार्श्वनाथ, रामनगर (उत्तरप्रदेश) में आचार्य श्री 108 वसुनंदी महामुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।

अधिवेशन में समाजहित, समाज की ज्वलंत समस्याओं तथा जरूरतमंदों को शिक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय महामंत्री ई. भूपेंद्र जैन (दिल्ली) और प्रचार सचिव संजय जैन बड़जात्या (कामां) ने बताया कि इस अधिवेशन में राजस्थान सहित 10 राज्यों के करीब 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस अवसर पर एक वृहद स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा जिसका संपादन पंडित मनोज जैन शास्त्री आदि द्वारा किया जा रहा है। संयोजक निकुंज जैन (दिल्ली) ने कहा कि अधिवेशन में दो सत्र होंगे, जिनमें दूसरे सत्र में देव-शास्त्र-गुरु के प्रति समर्पित भक्त जनों का सम्मान भी किया जाएगा।

श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और शाखाओं को भी सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा 

राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष पदम जैन बिलाला (जयपुर) ने बताया कि अधिवेशन हेतु झोटवाड़ा जयपुर में चातुर्मास रत उपाध्याय श्री 108 वृषभानंद जी मुनिराज ने आशीर्वाद दिया है। इस अवसर पर राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई मंत्रियों ने आयोजन की सफलता और स्मारिका प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अधिवेशन के दौरान संस्था के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और शाखाओं को भी सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page