दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सार्थक महिला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनी मोती रानी जैन, कार्य अध्यक्ष साधना जैन, सचिव रूबी जैन, कोषाध्यक्ष रिंकी जैन। इनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें अतिथियों का सम्मान किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। शहर के कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सार्थक महिला का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। मंच उद्घाटन, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। महावीर प्रार्थना एवं मंगलाचरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद बीना, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, शपथ विधि अधिकारी आलोक जैन राष्ट्रीय संयुत मंत्री फेडरेशन, अति विशिष्ट अतिथि अनुपम चौधरी ग्वालियर रीजन अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि आशीष जैन चंबल रीजन सचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.एसके जैन, राष्ट्रीय सहसचिव महावीर प्रसाद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जैन, निर्देशक मंडल सदस्य राकेश जैन बच्चू, चित्र अनावरणकर्ता निशा राकेश जैन, द्वीपप्रज्जवलन कर्ता नीता-चकेश जैन, मंच उद्घाटनकर्ता नेहा जैन अड़ोखर पूजा जैन, मंचासीन रहे। कार्यक्रम संयोजक स्नेहलता जैन, मोती रानी जैन, मंजू जैन बजरिया सहित समस्त श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सार्थक महिला कार्यकारणी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में जैन समाज प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष सोनल जैन को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अल्पित जैन के द्वारा किया गया नवीन अध्यक्ष के उद्घोष के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
सभी सदस्यों और बाहर से आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया और मंच संचालन सुनील जैन रीजन सचिव ने किया। कार्यक्रम में भिंड जिले की सभी शाखाएं राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













Add Comment