इंदौर प्रवास के दौरान रविवार को इलाहाबाद के सांसद उज्वलरमण सिंह से रेडिसन होटल में जैन समाज एवं विश्व जैन संगठन ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और जैन समाज के मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने निरंतर जैन धर्म और समाज के हितार्थ संसद में आवाज़ उठाई है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। इंदौर प्रवास के दौरान रविवार को इलाहाबाद के सांसद उज्वल रमण सिंह से रेडिसन होटल में जैन समाज एवं विश्व जैन संगठन ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और जैन समाज के मुद्दों पर चर्चा की। राजेश जैन ने बताया कि सांसद ने निरंतर जैन धर्म और समाज के हितार्थ संसद में आवाज़ उठाई है। उन्होंने गिरनार पर्वत पर जैन समाज के अधिकारों को लेकर 16 दिसंबर 2024 को लोकसभा में प्रकरण उठाया था और लोकसभा में कहा भी था कि जैन तीर्थ गिरनार पर जैन समाज का ही अधिकार है। सिंह ने 27 जून को गुजरात के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गिरनार पर्वत पर जैन अनुयायियों के सुरक्षित दर्शन, पूजन, वंदना और पांचवी टोंक पर निर्वाण लाडू अर्पण करने की समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया था।
दद्दू ने कहा कि सांसद उज्जवल के पिता गंगा कुंवर रेवती रमणसिंह ने 29 मार्च 2022 को सबसे पहले जैन समाज की आस्था के केंद्र शिखरजी का प्रकरण राज्यसभा में उठाया था। इसलिए रविवार को समाज एवं विश्व जैन संगठन की ओर से से मयंक जैन, नकुल पाटोदी, देवेंद्र सेठी, पारस जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, ओम् पाटोदी आदि ने मिलकर कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मयंक जैन ने कहा कि जैन समाज पिता-पुत्र का सदैव आभारी रहेगा।













Add Comment