नगर में आचार्य श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा का 23वां गुरु उपकार दिवस महोत्सव तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आचार्य श्री विनम्र सागर जी के मुखारबिंद से 1008 सहस्त्र नाम के श्लोकों से वृहद शांतिधारा की जाएगी। सनावद से पढ़िए, यह खबर…
सनावद। नगर में आचार्य श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा का 23वां गुरु उपकार दिवस तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आचार्य श्री विनम्र सागर जी के मुखारबिंद से 1008 सहस्त्र नाम के श्लोकों से वृहद शांतिधारा की जाएगी। प्रातः 8.30 बजे से आचार्य श्री की दिव्य देशना होगी। प्रातः 10.00 बजे आचार्य संघ की आहार चर्या होगी। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि शनिवार को सुबह 6 बजे से आचार्य संघ के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा एवं सुबह 7बजे से भक्तामर मंडल विधान 48जोड़ों द्वारा किया जाएगा। प्रातः 10 बजे आचार्य संघ की आहारचर्या होगी। वहीं शाम 7 बजे से 48 दीपों से भक्तामर आराधना श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में आचार्य संघ के सानिध्य में होगी।
वहीं मुख्य दिवस 8 जून मुख्य दिवस पर सुबह 6 बजे आचार्य संघ के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा, सुबह 8.30 बजे से आचार्य संघ की आहारचर्या तथा दोपहर 2 बजे से श्री दिगंबर जैन पोरवाड़ जैन धर्मशाला में आचार्य विनम्रसागर जी महाराज का 23 वां गुरु उपकार दिवस महोत्सव मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन (बोली द्वारा चयन), शास्त्र भेंट, एक मुख्य शास्त्र (बोली द्वारा चयन) एवं 22 अन्य शास्त्र से शास्त्र भेंट किए जाएंगे।
आचार्य श्री का महापूजन तथा आचार्य श्री की दिव्य देशना होगी। वही कार्यक्रम के बाद सकल जैन समाज एवं बाहर से आए अतिथियों का वात्सल्य भोज जैन धर्मशाला में होगा। मुनि त्यागी सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी समाजजनों से कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर पुण्य अर्जन करने का आग्रह किया है।













Add Comment